BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लापारवाहो से टिकरिया पुलिस ने वसूले 2 लाख 30 हजार 250 रूपए जारी रहेगा आभियान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, December 11, 2022

लापारवाहो से टिकरिया पुलिस ने वसूले 2 लाख 30 हजार 250 रूपए जारी रहेगा आभियान



रेवांचल टाइम्स  मंडला/ नारायणज़ । सड़क पर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों को सख्त किया गया है, ताकि किसी की लापरवाही के चलते जान पर न बन आए। लेकिन बावजूद इसके ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन लगातार जारी है। हालांकि मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन  कर ट्रैफिक चालान के जुर्माने की राशि को कई गुना बढ़ाया भी गया है ताकि लोग इसका कड़ाई से पालन करें। इसके अलावा एक ही अपराध के लिए दोबारा पकड़े जाने पर डेढ़ गुना जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है। 

लापरवाह को छोड़ा नहीं जाएगा थाना प्रभारी टिकरिया

थाना क्षेत्र में सुदृढ़, सुगम एवं दुर्घटना मुक्त यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु मंडला पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लापरवाह वाहन चालकों पर कठोरतम कार्यवाही हेतु पुलिस अधिकारियों को निरंतर निर्देश दिये जा रहे हैं। जिसके तहत टिकरिया पुलिस थाना प्रभारी ने   टीम द्वारा शहर में सुदृढ एवं दुर्घटना मुक्त यातायात व्यवस्था बनाये जाने हेतु गत् माह एक  जनवरी से 5 दिसंबर 2022 तक में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले  845 लापरवाहो  वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर कुल 2 लाख 30 हजार 250 रूपये  शुल्क के रूप में बसूल किये गये हैं, एक को न्यालय में पेस करना बाकी है।


कामजागरूकता के बाद भी लोगो में सुधार नहीं एस एल मरकाम 

यातायात पुलिस के द्वारा जुर्माने की राशि बताती है कि किस तरह से लोग हेलमेट को नजरअंदाज कर रहे हैं और दुपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाना पसंद नहीं कर रहे हैं, लेकिन ऐसे में सवाल यही है कि आखिर अर्थदंड होने के बाद भी लोग हेलमेट लगाना क्यों पसंद नहीं करते क्या जागरूकता की अभी भी लोगों में कमी है या फिर उन्हें अपनी जिंदगी से प्यार नहीं है. इसे जानने के लिए हम पहुंचे जिले के एक बड़े दुपहिया वाहन विक्रेता के पास और उनसे जाना कि जब लोग गाड़ी खरीदने आते हैं तो हेलमेट को लेकर लोगों की क्या सोच रहती है, इसे लेकर हेलमेट वाहन बेचने वाले संचालक संचालक बताते हैं कि जब हम लोग उपभोक्ताओं को गाड़ियां बेचते हैं तो हेलमेट अनिवार्य रूप से उनको देते हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि हेलमेट को लेकर उपभोक्ताओं में अभी भी अपनी सुरझा नही समझते है। इस पर हम थाना प्रभारी एस एल मरकाम से ही जानना चाहा तो बताते हैं कि मैं निरंतर प्रत्येक दिन घंटो हाईवे किनारे बैठ कर लोगों को समझा देता हूं कि हेलमेट आप की नहीं आपकी पूरी परिवार की सुरक्षा करती है क्योंकि आप परिवार के मुखिया होते हैं इसके बाद भी लोगों में समझ क्यों नहीं आ पा रही है कि हमारी सुरक्षा के लिए बताए नहीं जा रही है।

No comments:

Post a Comment