Breaking

revanchal times new

सर्दी जुकाम से बहने लगी है नाक तो अपनाएं ये असरदार नुस्खा, मिलेगी जल्द राहत



ठंड के मौसम में अक्सर लोगों को सर्दी जुकाम लग जाता है और नाक तेजी से बहने लगती है। इससे कई लोगों को सांस लेने में परेशानी तक हो जाती है। इस जुकाम में आप चाहें कितनी भी दवाई क्यों ना खा लें, लेकिन फिर भी ये जुकाम जाने का नाम नहीं लेता है। तो चलिए आज जानते हैं कि कि इस बहती हुई नाक को कैसे रोका जा सकता है।


इस तरह बहती नाक की करें रोकथाम
अगर आपकी नाक ज्यादा बह रह है तो कोशिश करें कि समय से स्टीम लें। इससे जम्स मर जाते हैं और नाक में आई सूजन से भी राहत मिलती है।


सर्दी जुकाम में गरम पानी का सेवन करें। इससे शरीर में आई जकड़न तेजी से कम होती है। और शरीर को आराम मिलता है।


आप एक गिलास दूध में काली मिर्च, घी मिलाकर पीना शुरू कर दें। इससे खांसी जड़ से चली जाएगी। इससे गले में जमा बलगम भी भाग जाता है।


कोशिश करें कि हर्बल टी पिएं इससे जुकाम में काफी रिलीफ मिलता है। दिन में दो से तीन चाय पिएं इससे जुकाम तेजी से कम होता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post