मंडला 17 दिसम्बर 2022
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने नैनपुर विकासखंड के प्राथमिक शाला
भटियाटोला का निरीक्षण करते हुए शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान
उन्होंने छात्र-छात्राओं से उनके पाठ्यक्रम के अनुरूप प्रश्न किए। कलेक्टर ने
विद्यार्थियों से ब्लेकबोर्ड पर गणित के प्रश्न हल करवाए। बच्चों द्वारा प्रश्न हल
किए जाने पर कलेक्टर ने शिक्षकों द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर हर्षिका सिंह ने बच्चों की
उपस्थिति, सहायक शैक्षिक सामग्री, पुस्तक वितरण, मध्यान्ह भोजन, पेयजल, बिजली, शौचालय आदि के संबंध में
भी विस्तार से जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम
नैनपुर प्रियंका वर्मा, एपीसी हीरेन्द्र वर्मा, केके उपाध्याय, बीआरसी दिलीप शरणागत सहित
संबंधित उपस्थित रहे।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment