Breaking

revanchal times new

एसडीओ उपयंत्री सरपंच सचिव की सांठगांठ के चलते पुलिया निर्माण कार्य मैं खुलेआम भ्रष्टाचार





घटिया सामग्री से निर्माण कार्य में विभागीय अमले की अघोषित मुहर 

पुलिया निर्माण में हो रही अनियमितताएं 

कंक्रीट के बदले पत्थर डाल कर रहे खानापूर्ति  

जनपद पंचायत बजाग ग्राम पंचायत किकरातलाब का मामला 


दैनिक रेवांचल टाइम्स डिंडोरी   डिंडोरी जिला आदिवासी बाहुल्य जिला माना जाता है जहां मध्य प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा प्रत्येक जिलों में रोजगार के लिए अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं इसके बावजूद भी डिंडोरी जिले की अनेकों ग्राम पंचायत में उच्च अधिकारियों की सांठगांठ के चलते जमकर भ्रष्टाचार मचा हुआ है हम बात कर रहे हैं जनपद पंचायत जनपद पंचायत बजाग की वर्तमान में अनियमितताओं और घटिया निर्माण कार्य को लेकर सुर्खियों पर है‌ जहां एक ओर जनपद पंचायत अध्यक्ष और जनपद पंचायत बजाग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के बीच असमंजस की स्थिति है वहीं दूसरी ओर तकनीकी अमले की संलिप्तता जनपद स्तर पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। जनपद पंचायत बजाग अंतर्गत ग्राम पंचायत किकरातलाब में पुलिया निर्माण कार्य में नियम को  ताक में रखकर निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसमें सरपंच सचिव की मनमानी के चलते खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है। पंचायत में  शासन के नियम निर्देश की धज्जियां उड़ाई जा रही है पर मजाल है कि जनपद पंचायत बजाग के उच्चाधिकारियों और तकनीकी अमले की आंखों में दिखाई दे। ग्राम पंचायत किकरातलाब में बरसोद रोड़ पर बन रहे पुलिया का निर्माण कार्य घटिया होने के बाद भी अधिकारियों के चुप होने की वजह जेब मोटी करने के फिराक में मुंह पर पट्टी लगाकर बैठे हैं। वहीं दूसरी ओर तकनीकी अमला आंखों में पट्टी बांध कर बैठा है।


इसके अलावा जनपद पंचायत बजाग के ग्राम पंचायत किकरातलाब में रत्ना स्कूल के सामने हो रहे पुलिया निर्माण में पत्थर डालकर पत्थरों के सहारे घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा है जबकि विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठाना लाजिमी है। अनेक बेकार कार्यों में जहां‌ नाले का कोई पता ही दोनों तरफ खेत दिखाई दे रहा और विभागीय अमला घूसखोरी कर मनमानी पूर्वक कार्य का सेंगसन कर दिया है। इसके अलावा उच्चाधिकारियों के संरक्षण के चलते ग्राम पंचायत कर्मियों के हौसले बुलंद होने के चलते खुलेआम घटिया सामग्री के निर्माण में मिट्टी वाली रेत एवं घटिया मटेरियल उपयोग कर निमार्णाधीन पुलिया में शासकीय राशि का दुरूपयोग किया जा रहा है। लेकिन सरपंच, सचिव, एसडीओ, की हम बात करें तो वैसे तो एसडीओ साहब हमेशा से ही विवादों में घिरे रहे हैं सांठगांठ के चलते शासन और जनता के पैसा का जमकर  दूरूपयोग किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post