रेवांचल टाईम्स - मंडला जिला मुख्यालय की उपनगरीय महाराजपुर के कुंभ स्थल ग्राउंड में 10 दिसंबर 2022 को भारतीय पत्रकार संघ (aij) मंडला के बैनर तले, क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारम्भ, मंडला नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, नगर पालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर की गरिमामय उपस्तिथि में किया गया। भारतीय पत्रकार संघ द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में, मां रेवा पैरामेडिकल एवं शासकीय कन्या शाला महाराजपुर के मध्य खेला गया, जिसमें पैरामेडिकल के टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया गया। महाराजपुर कन्या शाला महाराजपुर के द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 रन बनाए। पैरामेडिकल टीम के द्वारा धुंआधार बल्लेबाजी करते हुए अपने लक्ष्य को पार करते हुए जीत हासिल की। भारतीय पत्रकार संघ द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता को नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के द्वारा सराहना की गई, और खेल प्रतियोगिता के गतिविधियों को बढ़ाने के लिए भारतीय पत्रकार संघ की सराहना भी की गई। नगर पालिका उपाध्यक्ष विनोद कछवाहा व पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कवर के द्वारा क्रिकेट बल्ला से बोल में शॉट मार कर शुरुआत की गई। इसके उपरांत में दोनों टीमों के द्वारा हर्ष उल्लास के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता का आनंद लेकर हार जीत का फैसला किया गया। इस अवसर में भारतीय पत्रकार संघ (aij) मंडला से जिला अध्यक्ष शिव कुमार दोहरे, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश श्रीवास, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष पांडे, संभागीय उपाध्यक्ष पवन राय, संभागीय महासचिव अशफाक खान, संभागीय सचिव संकट मोचन चंद्रौल, जिला महासचिव प्रमोद धनगर, मीडिया प्रभारी शैलेश सिंह, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दीपक बैरागी, पार्षद विनय वरदानी, भाजपा ओबीसी नगर उपाध्यक्ष बीरु कछवाहा, सहित भारी संख्या में क्रिकेट प्रेमी, दर्शक गण उपस्थित रहे।
Saturday, December 10, 2022
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
भारतीय पत्रकार संघ मंडला द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का किया गया भव्य शुभारंभ..
भारतीय पत्रकार संघ मंडला द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का किया गया भव्य शुभारंभ..
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper




No comments:
Post a Comment