BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे रजक परिवार की बोलेरो कार पलटी5 घायल जबलपुर रेफर थाना प्रभारी ने मदद... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, December 9, 2022

अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे रजक परिवार की बोलेरो कार पलटी5 घायल जबलपुर रेफर थाना प्रभारी ने मदद...




रेवांचल टाईम्स - पाटन तेन्दूखेड़ा सीमा क्षेत्र का मामला दमोह से पाटन के बरही जा रहे हैं रजक परिवार अनियंत्रित होकर घाट की मोड़ पर पलटी

सीमा भ्रमण कर वापस लौट रहे थाना प्रभारी ने बोलेरो में फंसे हुए लोगो को बाहर निकाला और पहुचाया अस्पताल लोगों की सराहना

विशाल रजक तेन्दूखेड़ा/पाटन!- शुक्रवार को एक बोलेरो कार तेज रफ्तार होने के के कारण तेन्दूखेड़ा और पाटन सीमा क्षेत्र में मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो जिन्हें पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां से पांचों को गंभीर हालत में जबलपुर रेफर कर दिया गया प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो कार क्रमांक एमपी 20 बीए 0745 जो कि दमोह जिले के छेबला दुबे गांव से एक रजक समाज के परिवार को लेकर जबलपुर जिले के पाटन थाना क्षेत्र के बरही गांव अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रही जिसमें पाटन और तेन्दूखेड़ा सीमा क्षेत्र के पास बोलेरो कार मोड़ होने के कारण तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जहां वहां से निकल रहे राहगीरों द्वारा घटना की जानकारी पाटन थाना प्रभारी दुर्गश मरावी व डायल 100 और 108 वाहन को दी गई जहां मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी दुर्गश कुमार मरावी द्वारा घायलों को कार से बाहर निकलकर पाटन स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां से उन्होंने जबलपुर रेफर किया गया इस हादसे में सोहन पिता सुल्तान रजक उम्र 45 वर्ष कल्लू रजक उम्र 60 मिष्ठन पिता हल्लेभाई रजक उम्र 60 वर्ष गुड्डी बाई पति कल्लू रजक उम्र 45 वर्ष आसा पति सोहन रजक उम्र 35 वर्ष है जो कि दमोह जिले से छेबलादुबे गांव से अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पाटन के बरही गांव जा रहे हैं जो हादसे के शिकार हो गए बताया गया है कि बोलेरो कार चालक तेज रफ्तार में कार को चला रहा था और मोड़ पर अनियंत्रित होकर कार पलट गई जिसमें पांच लोगों को गंभीर हालत में पाटन स्वास्थ्य केंद्र से जबलपुर रेफर किया गया है वही बोलेरो कार सामने से बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई है और बोलेरो कार को पाटन थाना परिसर में रखवाया गया है

थाना प्रभारी ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल लोगों ने की सराहना

 जहां आज लोगों में पुलिस को लेकर हमारे मन में कोई खास अच्छी छवि नहीं है साथ ही कहावत भी है कि पुलिस वाले की न दोस्ती अच्छी और न दुश्मनी पर हर सिक्के के दो पहलू होते हैं इन पुलिस वालों के सीने में भी दिल और मन में संवदेनाए होती है उन्हें भी लोगों का दुख दर्द दिखाई देता है और वो इससे व्यथित भी होते हैं कुछ इसी तरह एक पुलिस कर्मी की जमकर सराहना की गई है दरअसल पाटन थाना प्रभारी का प्रभार देख रहे थाना प्रभारी दुर्गश मरावी द्वारा मानवता और दूसरों के प्रति हमदर्दी देखने के लिए मिली है दरअसल मामला उस समय का हे जब वहां सीमा क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे उसी समय एक बोलेरो कार जो कि अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए रजक समाज के लोगो को लेकर पाटन के बरही गांव जा रही थीऔर पाटन थाना क्षेत्र की सीमा में अनियंत्रित होकर पलट गई और उसमें सवार लोग बुरी तरह से उसमें फंस गई उसी समय सीमा भ्रमण कर वापस पाटन लौट रहे थाना प्रभारी दुर्गश कुमार मरावी को राहगीरों द्वारा बताया गया जहां मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने कार में फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र भेजा आपको बता दें कि जो लोग इस हादसों में घायल हुए हैं वह खून से लथपथ से लेकिन थाना प्रभारी ने एक बार भी यह नहीं सोचा कि मेरी वर्दी खून से खराब हो सकती है लेकिन उन्होंने बिना सोचे समझे मानवता और हमदर्दी दरियादिली दिखाते हुए सभी घायलों को बोलेरो से वापस निकाला और तुरंत वाहन से  पाटन स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां इस अंदाज को देखते वहां से गुजर रहे राहगीरों और वहां खड़े तमाशा देख रहे लोगों ने थाना प्रभारी की जमकर सराहना की आपको बता दें कि यह पहली बार की बात नहीं है कि थाना प्रभारी ने लोगो की मदद करते हुए देखे जा रहे हैं उनके द्वारा पहले भी इसी तरह कई लोगो की मदद की है और खुद के ही वाहन से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे हैं लोगों का कहना है कि आज पुलिस वालों में भी हमदर्दी देखने मिली है थाना प्रभारी सराहना के काबिल है।

No comments:

Post a Comment