BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
CM शिवराज की बड़ी घोषणा, मध्य प्रदेश में लागू होगा “पेसा एक्ट” - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 1, 2022

CM शिवराज की बड़ी घोषणा, मध्य प्रदेश में लागू होगा “पेसा एक्ट”



रेवांचल टाइम्स:मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान आज राजस्थान के बांसवाड़ा स्थित मानगढ़ हिल में आयोजित मानगढ़ धाम की गौरव गाथा कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की अगवानी की। कार्यक्रम में एमपी के राज्यपाल मंगू भाई पटेल गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल हुए। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की कि 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती के दिन से मध्यप्रदेश में पेसा एक्ट लागू कर दिया जाएगा।


दरअसल सीएम शिवराज ने मानगढ़ धाम की गौरव गाथा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। मध्य प्रदेश इस अवसर पर जनजातीय भाई-बहनों के कल्याण के लिए “पेसा एक्ट” लागू करने जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मानगढ़ के जनजातीय नायकों के सम्मान और उनकी पहचान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रभावी कार्य किया है। नायकों के बलिदान स्थल पर स्मारक बनाने का निर्णय, शहीदों के प्रति वास्तविक श्रद्धांजलि है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा शहीदों के पूजन की परम्परा को पुन: आरंभ किया गया है।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि मध्य प्रदेश की धरती पर भी भीमा नायक, टंट्या मामा, रघुनाथ शाह-शंकर शाह जैसे जनजातीय नायकों की स्मृति में स्मारक बनाने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के कई शहीद ऐसे थे, जिनका बलिदान सामने नहीं आ पाया। मानगढ़ में गोविंद गुरू ने अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए अंग्रेजों की चुनौती को स्वीकार किया और 1500 से अधिक वीरों ने बलिदान दिया। प्रधानमंत्री मोदी का बलिदान स्थल पर स्मारक बनाने का निर्णय अभिनंदनीय है।

No comments:

Post a Comment