BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
स्वच्छ भारत अभियान एवं फिट इंडिया रन के तहत शासकीय महाविद्यालय अंजनिया मैं कार्यक्रम आयोजित - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 1, 2022

स्वच्छ भारत अभियान एवं फिट इंडिया रन के तहत शासकीय महाविद्यालय अंजनिया मैं कार्यक्रम आयोजित


दैनिक रेवांचल टाइम्स - अजनियां मंडला रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ के पत्र क्रमांक-रासेयो/रा.दु.वि.वि./2022/6730 दिनांक 18/10/2022 के परिपालन शासकीय महाविद्यालय अंजनिया की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर नवीन कुमार हरदहा के मार्गदर्शन में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इस कड़ी में दिनांक 19/10 /2022 को स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत जागरूकता  रैली के माध्यम से ग्राम पंचायत अंजनिया में लोगों को जागरूक किया गया, 21/10 /2022 को फिट इंडिया रन अंतर्गत 500 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया एवं महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। दिनांक 31/10 /2022 को शासकीय महाविद्यालय अंजनिया के गोद ग्राम कांसखेड़ा में प्लास्टिक मुक्त अभियान अंतर्गत सिंगल यूज़ प्लास्टिक एकत्रित कर ग्राम पंचायत में अवशिष्ट प्रबन्धन हेतु जमा किया गया। कार्यक्रम के सफलता पूर्वक आयोजन में महाविद्यालय श्री राजकुमार सिगौर, डॉ विजय मौर्य, डॉ घनश्याम झारिया, डॉ शोभना पटेल, डॉ गरिमा छाबड़ा, श्री प्रशांत यादव, श्री संदीप चौरसिया, संतोष नंदा एवं स्वयंसेवकों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

No comments:

Post a Comment