Breaking

revanchal times new

पेसा एक्ट की जानकारी देने ग्रामसभाओं का आयोजन

 

 

मण्ड


ला
30 नवम्बर 2022

                पेसा एक्ट के प्रावधानों से ग्रामीणजनों को अवगत कराने के उद्देश्य से 20 नवंबर से 3 दिसंबर तक चरणबद्ध रूप से विशेष ग्रामसभाओं का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामसभाओं के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

                जानकारी के अनुसार पेसा एक्ट के प्रावधानों से अवगत कराने के लिए 1 दिसंबर को बिछिया विकासखंड के बहेरा माल, गुनेरा, बिरसा, चौरंगामाल, खलौड़ी, जोगीसोंढा, किसली भिलवानी, धरमपुरी माल, मनोहरपुर, भीमा, बरखेड़ा एवं घोंट में, घुघरी विकासखंड के कटंगी, घुरघुटी, चीतापखना, दुलादर, खजरी, पिपरियाखुर्द एवं सिमरिया में ग्रामसभा आयोजित की जाएंगी।

 

2 दिसंबर को इन ग्रामों में होंगी ग्रामसभाएँ

 

                पेसा एक्ट के प्रावधानों से अवगत कराने के लिए 2 दिसंबर को बिछिया विकासखंड के फौंक, चटुआखार, इंदिरावनग्राम, अतरिया, मुहाड, राजोमाल, किसली रैयत एवं कटंगी में तथा घुघरी विकासखंड के गजराज, किसली, चलनी, पलकी एवं ददरगांव में ग्रामसभा आयोजित की जाएंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post