रेवांचल टाईम्स - जनपद पंचायत नैनपुर की ग्रामपंचायत पिंडरई मैं स्थित सेंट्रल बैंक का बुरा हाल कर रखे है बैंक के कर्मचारियों ने जानकारी के अनुशार यह केवल एक मात्र बैंक है जो की आस पास के 40 ग्रामों का केंद्र है जिसमे अपने ही मेहनत के पैसे जो आम आदमी या गरीब तबके का आदमी अपने पैसे जमा करता है किंतु समय मैं उसकी निकासी करना जैसे मानो अत्यंत कठिन साबित होता है बैंक कर्मचारियों द्वारा अपने कामचोरी करते हुए ग्राहकों को उनके मनमाना रवईया का शिकार होना पड़ता है तो फिर कभी बैंक मैं आए दिन सर्वर नही चल रहा तो कभी पैसे नही होने के कारण बता कर आम आदमियों को मना कर दिया जाता है तो वही कुछ धन्ना सेठों एवम वीआईपी लोगों को डायरेक्ट कैश काउंटर के पीछे से कैस दे दिया जाता है और आम आदमी घंटों लाइन मे लगने के बाद भी अपने खाते से निकासी नहीं कर पाता और नाही कोई पासबुक एंट्री कर पाता है ग्रामवासियों द्वारा बताया गया की कई बार मैनेजर साहब से बोलने के बाद भी उनका कायराना रवईया ग्रामवासियों की समस्या का कारण बना हुआ है।
इनका कहना है
बैंक मैं आए दिन किसी न किसी प्रकार का बहाना बताकर अपना पल्ला झाड़ा लिया जाता है और बैंक मैं आए दिन नाही कैस मिलता है और नाही कोई भी कार्य किया जाता ऐसा प्रतीत होता बैंक केवल धन्ना सेठों के लिए काम करती है।
वरिष्ठ समाज सेवी
विनय तिवारी (पिंडरई)

No comments:
Post a Comment