रेवांचल टाईम्स - मण्डला मप्र के मण्डला जिले में गंदगी चरम सीमा पर पहुंच गई है। जहां देखो वहां गांव हो या नगर गंदगी ही गंदगी दिखाई दे रही है। स्वच्छ भारत मिशन को फ्लॉप करके रख दिया गया हे।
पूर्व में भारत के प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम की शुरूआत भारी जोरशोर से की थी वह अब ठण्डा पड़ गया है। खुले में शौच मुक्ति नहीं हो पाई है और न कोई परिणामकारी प्रयास किये जा रहे हैं। पूरे जिले में गंदगी बजबजा रही है। गांधी जी को गंदगी पसंद नहीं थी और वे लगातार इसके लिए प्रेरणा के साथ काम भी करते रहते थे। इनका सपना था कि भारत स्वच्छ बने, लेकिन कई साल बीत जाने के बाद भी मप्र के मण्डला जिले सहित संपूर्ण भारत में गंदगी दूर होने का नाम नहीं ले रही है जनापेक्षा है तेजी के साथ गंदगी को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए परिणामकारी प्रयास किये जायें। समाज और सरकार दोनों मिलकर इस काम को अमली जामा पहनाये तो उचित होगा।

No comments:
Post a Comment