BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मंडला नगर से लेकर गाँव गाँव तक मे तेजी से फल-फूल रहा अवैध ब्याज का धंधा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, November 17, 2022

मंडला नगर से लेकर गाँव गाँव तक मे तेजी से फल-फूल रहा अवैध ब्याज का धंधा...


रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में साहूकारी का गोरखधंधा मध्यप्रदेश के मंडला जिले में काफी फल-फूल रहा है। जिले में बड़े पैमाने पर साहूकारी का कारोबार फर्जी तरीके से चल रहा है। मंडला में सिर्फ 20-21 लोगों के पास बकायदा साहूकारी का लायसेंस है जबकि अवैध तरीके से ब्याज में पैसा देने वालों की संख्या इस जिले में अधिक है। मंडला जिला अधिसूचित होने के बाद भी सूदखोरी को लेकर शासन प्रशासन द्वारा कोई नकेल नहीं कसी जा रही है। यहां तक कि हर साल साहूकारी के लिए लायसेंस भी जारी किये जा रहे हैं मजबूरी और गरीबी मे एन समय पर रूपये लेने वाले इनके जाल में फंस जाते हैं तो फिर सूद ही दे पाते हैं मूल सालों तक चलता है। साहूकारी की ब्याज की दर को लेकर भी कोई जानकारी प्रशासन को नहीं है। ज्ञात हो कि मंडला आदिवासी जिला है। यहां पर रोजगार के साधन ज्यादा नहीं है। बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। जिसे दूर करने के लिए कोई भी प्रयास नहीं किये जा रहे हैं। रोजगार या छोटा सा व्यवसाय, खेती या किसी भी विपत्ती में पैसे की जरूरत पडऩे पर लोग साहूकारों के पास पहुंच जाते हैें। लायसेंसी साहूकारों के पास यदि पैसा मिल गया तो ठीक वरना अवैध तरीके से ब्याज में पैसा देने वालों के पास जाकर लोग फंस रहे हैं। सोना चांदी या जेवरात रखकर भी मंडला जिले में आभूषण विक्रेताओं द्वारा पैसा दिया जा रहा है। यह पैसा जिसे दिया जा रहा है उसे सही तरीके से रिकार्ड दर्ज किया जा रहा है या नहीं इसकी कोई जांच पड़ताल नहीं की जा रही है। बताया जा रहा है कि दो तरह की रजिस्टर बनाया जा रहा है। सही रजिस्टर में कम लोगों की एण्ट्री दर्ज होती है और फर्जी रजिस्टर में ज्यादा लोगों के नाम दर्ज रहते हैं जिसे किसी को भी नहीं दिखाया जाता और मनमाना ब्याज साहूकारों द्वारा लिया जाता है। नियमानुसार वसूली के लिए कोई धमकी नहीं दे सकता है। इसके लिए साहूकार न्यायालय से वसूली करा सकता है लेकिन ऐसे मामले बहुत कम ही होते हैं।  इसके बाद भी शासन प्रशासन द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है। साहूकारों के साथ शासन प्रशासन की सांठ गांठ है इसकी वजह से मंडला जिले में साहूकारी का अवैध धंधा बंद नहीं हो पा रहा है। जनापेक्षा है सरकार अवैध रूप से चल रहे इस धंधे को पूरी तरह से बंद करवाएं।

No comments:

Post a Comment