Breaking

revanchal times new

चौरई पुलिस की बड़ी कार्यवाही गोवंश को ले जाते पुलिस ने कंटेनर पकड़ा...



रेवांचल टाईम्स - चौरई थाना पुलिस ने लगभग 5 दर्जन गोवंश से भरा हुआ एक कंटेनर पकड़ा। जब पुलिस ने कंटेनर का गेट तोड़ा तो अंदर 58 बैल बरामद हुए जिसमे दो मृत थे। पुलिस ने बैलों को मुक्त कराते हुए कंटेनर जब्त किया और वाहन मालिक समेत चालक के खिलाफ गोवंश तस्करी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

पुलिस के मुताबिक सतना थाना क्षेत्र से  गोवंश को एक कंटेनर में भरकर सलाडर हाउस नागपुर ले जाने की सूचना मुखबिर ने दी। इस पर कंटेनर की रैकी की गई। उमरिया ईसरा गांव के पास बैलों को लेकर कंटेनर जा रहा था।  चौरई पुलिस थाना प्रभारी  को सूचना मिली उन्होंने तत्काल डायल 100 उमरिया ईशरा में तैनात आरक्षक श्याम सुंदर बघेल को निर्देशित किया कंटेनर का चालक पुलिस गाड़ी देखकर वाहन चालक रास्ते में वाहन को छाेड़कर भागने की फिराक में था पर आरक्षक ने मुस्तैदी से वाहन चालक ब उसके साथी को दबोच लिया।  मौके पर  तत्काल चौरई थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा पुलिस टीम के साथ पहुंची। इस दौरान कंटेनर का गेट बंद था और अंदर से जानवरों की हलचल सुनाई दे रही थी। पुलिस ने जब कंटेनर का गेट तुड़वाया तो अंदर  58 बैल मिले। इन बैलों के मुंह और पैरों को बांधकर रखा गया था। पुलिस ने सभी बैलों को मुक्त कराकर पशु चिकित्सक से उपचार कराया। एवम बैलों को समसबाड़ा स्थित गौशाला पहुंचाया गया। पुलिस कंटेनर क्रमांक UP 21 बी एन 5024 के चालक शाकिर पिता नशरु खा, जाकिर पिता मो.जहीर अंसारी उम्र 47वर्ष निवासी भोपाल व वाहन स्वामी पर मध्य प्रदेश गोवंश वध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

पुलिस टीम में: चौरई थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा, ए एस आई सतीश दुबे, शैलेश ठाकुर, आरक्षक क्रमशः श्याम सुंदर बघेल, सतीश बघेल, जितेंद्र बघेल, रामकुमार सनोडिया, राजेंद्र बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post