मण्डला 18 नवम्बर 2022
18 नवम्बर को ज़िला योजना भवन मंे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री
खेल कप प्रतियोगिता के आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर
हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, सहायक आयुक्त आदिवासी कार्य, शिक्षा विभाग, खेल प्रशिक्षक, ब्लाक समन्ययक और नेहरू
युवा केंद्र के कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिया कि
मुख्यमंत्री खेल कप प्रतियोगिता में सभी शालाओं की सहभागिता सुनिश्चित करें। इन
प्रतियोगिताओं के माध्यम से जिले की खेल प्रतिभाओं को सामने लाएं। प्रतियोगिता में
नेहरू युवा केंद्र सहित अन्य संगठनों को भी सम्मिलित करें। आयोजन में
जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित करें। श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि
प्रतियोगिता के लिए मैदान में समुचित व्यवस्था रहे तथा स्वास्थ्य सुविधा की
व्यवस्था रखें। कलेक्टर ने खिलाड़ियों की आने-जाने तथा रुकने की व्यवस्था के संबंध
में भी आवश्यक निर्देश दिए।
ब्लॉक स्तरीय खेल आयोजन 21 से 27 के बीच, ज़िला स्तर 28 एवं 29 को
बैठक में बताया गया कि
ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता 21 से 27 नवंबर के बीच आयोजित होगी। साथ ही जिला स्तरीय प्रतियोगिता 28 एवं 29 नवम्बर को होगी। आयोजन में 6 खेल प्रतियोगिताएं फूटबाल, खो-खो, एथलेटिक्स, बॉलीबॉल, कुश्ती एवं
कबड्डी का आयोजन होगा।
.jpeg)
No comments:
Post a Comment