मण्डला 18 नवम्बर 2022
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने
योजना भवन में 14 एवं 15 नवंबर को मनाए
गए गौरव दिवस के आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाले व्यक्तियों का सम्मान किया। इस
दौरान उन्होंने विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, मीडिया, पुलिस, होमगार्ड एवं समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र
देकर सम्मानित किया। उन्होंने सम्मान समारोह में कहा कि गौरव दिवस का सफल आयोजन
सभी के सकारात्मक सहयोग एवं सक्रियता से ही संभव हुआ है। सम्मान समारोह में
अलग-अलग विभागों के सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी
सम्मानित किया गया।
.jpeg)
%20-%20Copy.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
No comments:
Post a Comment