Breaking

revanchal times new

पोल गड़ने के चार साल बाद भी नहीं हुआ बिजली कनेक्शन, किसान को सिंचाई करने में आ रही परेशानी...




रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडौरी में आज भी ग्रामीण अपनी मूलभुत सुविधाओं से वंचित है और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी के चलते आज भी ग्रामीण अंधेरे में रहने के मजबूर आजादी के अमृत काल में एक गांव ऐसा भी है जहां लोगों को बिजली की जरूरत के बाद भी आज तक विद्युत विभाग नहीं चेत पाया है। 

         वही आज 70 साल की आजादी के बाद रोड़ पानी बिजली की मूलभूत सुविधाएं से वंचित है। लोगों को मूलभूत समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। हम बात कर रहे हैं तहसील एवं जनपद मुख्यालय बजाग मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूरी पर बसा ग्राम भुरसी बघरेली के टूडा टोला का है, चार वर्ष से विधुत विभाग के द्वारा पोल तो गाड़ दिए गए पर बिजली कनेक्शन के लिए तार लगाना ही भूल गए हैं, जिसका खामियाजा टूडा टोला के ग्रामीणों और किसानों को भुगताना पड़ रहा है। जिसकी लिखित शिकायत ग्राम पंचायत भुरसी के सरपंच एवं ग्रामीणों सहित विद्युत विभाग डिंडोरी से लेकर सांसद फगगन‌ सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते सहित सी एम हेल्पलाइन 181 में शिकायत के वावजूद समस्या जस की तस बनी हुई हैं। जिस कारण ग्रामीणों में रोष‌ देखा जा रहा है। ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि जल्द से जल्द बिजली के तार लगवा कर बिजली सप्लाई कराए जिससे ग्रामीणों को समस्या से निजात मिल सके ।

Post a Comment

Previous Post Next Post