Breaking

revanchal times new

सेहत और स्किन दोनों के लिए ही बेहद फायदेमंद हैं तुलसी के पत्ते, जान लें क्या है इस्तेमाल का सही तरीका



हर घर में तुलसी का पौधा तो होता ही है। लोग इस पौधे की पूजा करते हैं। वहीं ये पौधा सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। हेल्थ के साथ ही स्किन के लिए भी यह किसी रामबाण से कम नहीं है। ये हमें अंदरूनी और बाहरी रूप से स्ट्रांग करने के लिए काफी मददगार होता है। इसमें कई औषधीय गुण होते हैं। ये शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में काफी मदद करता है।


तुलसी के पत्ते के फायदे
ये पत्ते डाइबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। ये शरीर के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। अगर आप खाली पेट इसे चबाएंगे तो ये आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।


एक्ने को करे दूर
तुलसी में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ये स्किन को क्लीन करने में काफी मददगार है। कोशिश करें कि इसे किसी के साथ मिक्स करके इसका सेवन करें। वरना ये आपको थोड़ा परेशानी में भी डाल सकता है।


वजन घटाने के लिए काफी फायदेमंद
तुलसी के पत्ते वजन कम करने के लिए भी काफी प्रयोग में लाए जाते हैं। तुलसी के पत्तों को पानी में डालकर उबाल लें। फिर इसे छानकर पानी पी लें ये वजन कम करने वैट वर्न करने के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post