BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नशामुक्ति अभियान अंतर्गत मंडला पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी, जन जागरूकता अभियान अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, November 17, 2022

नशामुक्ति अभियान अंतर्गत मंडला पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही निरंतर जारी, जन जागरूकता अभियान अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन...





रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में नशा मुक्ति अंतर्गत मंडला पुलिस के विभिन्न थानों द्वारा वृहद स्तर पर लगातार जन जागरूकता अभियान पूरे जिले में चलाया जा रहा है। 

नशा मुक्ति के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मंडला पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए विभिन्न थानों द्वारा 08 प्रकरण पंजीबद्ध कर 49 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया। संदिग्ध स्थानों की लगातार चेकिंग की जाकर दबिश दी जा रही हैं। मादक पदार्थ का नशा कराने वाले तथा शराब पिलाने एवं पीने के लिए चिन्हित स्थानो को लगातार किया जा रहा हैं। पर मंडला के कटरा बाईपास बस स्टैंड उपनगर महाराजपुर ढाबा में लगातार शराब का कारोबार जारी है ढाबा बने हुए आहाता जिसमे खाना कम शराब खुलेआम परोसी जा रही है और इन ढाबों में आखिर क्यों अनदेखी कर रही है आख़िर क्यों इन ढाबो में नशा मुक्ति अभियान नही चलाया जा रहा हैं।


नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत मंडला पुलिस द्वारा अलग-अलग थाना अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों बाजार, मंडई इत्यादि में पोस्टर बैनर के माध्यम से थाना प्रभारी द्वारा अपनी अपनी टीम के साथ में भ्रमण कर नशामुक्ति का संदेश दे रहे हैं।


मंडला महिला थाना प्रभारी निरीक्षक ममता परस्ते द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में नशामुक्ति अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें निरीक्षक ममता परस्ते ने अपनी टीम के साथ बच्चों को नशा से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में बताते हुए किसी भी प्रकार के नशे से दुर रहने एवं हमेशा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।


ग्राम हिरदेनगर मेला मंडई में आए हुए आम जनों को नशा मुक्ति अभियान के तहत सभी प्रकार के नशा से दूर रहने के लिए और यातायात नियमों का पालन करने के लिए बाइक चलाते समय अनिवार्य उसे हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया संदेश दिया गया। 


थाना बम्हनी पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान अंतर्गत लोगों को जानकारी देते हुए नशा न करने की समझाइश देते हुए शपथ दिलाई गई।

No comments:

Post a Comment