रेवांचल टाईम्स - लगातार हो रही चोरी को लेकर पुलिस ने चोर पर ईनामपच्चीस हजार नगद और लगभग 3 लाख के जेबर चोर ने किया पार
थाना क्षेत्र गाडासरई अंतर्गत ग्राम मोहतरा का मामला
जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र के मोहतरा गांव मे बीती रात चोरों ने सुने घर मे सेंधमारी कर लाखों रुपये के जेवरात सहित नगदी पार कर दी ।
प्राप्त जानकारी में बताया गया कि गांव में ही सगाई समारोह में पूरा परिवार शाम से गया हुआ था रात लगभग 10 बजे लौटने पर मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला और जब घर के अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों का सामना बिखरा हुआ था और अलमारी में रखे हुए नगदी लगभग 25 हजार रुपये सहितसोने चांदी के जेवरात लगभग तीन लाख के गायब थे जिसकी सूचना तत्काल गाड़ासरई थाने में दी गई ।
बुधवार को जांच में पहुची पुलिस ने डॉग स्क्वॉड सहित फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद मिली पर जांच में किसी तरह की सफलता नही मिली, वही पुलिस ने जल्द चोरो को गिरफ्तार करने की बात कह जांच कर अज्ञात चोरों की तलाश में जुट गई है ।
इनका कहना है
रात साढ़े दस बजे लगभग हम लोग सगाई से लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। 25 हजार नगद और सोना चांदी की चोरी हुई है - पीड़ित परिवार के सदस्य
मामले की जांच की जा रही है फिंगर प्रिंट वगैरह कलेक्ट किए हैं जांच की जा रही है -वेदराम हिनोते टी आई,थाना गाड़ासरई


No comments:
Post a Comment