मुख्य द्वार पर किस दिशा में लगाएं ये पौधा?
व्यक्ति को शमी का पौधा दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए. इससे अलग घर की पूर्व दिशा और इशान कोण ये दोनों ही बहुत ही शुभ मानी जाती हैं. ऐसे में शमी को इस दिशा में लगाया जा सकता है.
कहा ना लगाएं शमी का पौधा?
व्यक्ति को कभी भी घर के अंदर शमी का पौधा नहीं लगाना चाहिए. इसे हमेशा मुख्य द्वार के बाहर की तरफ लगाना चाहिए.
छत पर लगाएं ये पौधा
यदि आप मुख्य द्वार पर शमी का पौधा नहीं लगा पा रहे हैं या आपके यहां जगह की कमी है तो ऐसे में आप अपने घर की छत पर या बालकनी पर भी इस पौधे को लगा सकते हैं.
सीधे हाथ पर हो पौधा
जब भी आप मुख्य द्वार पर शमी का पौधा लगाएं तो इस तरह से लगाएं कि बाहर घर से बाहर जाते वक्त यह पौधा आपके दाहिनी और हो. ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है.
किस दिन लगाएं यह पौधा?
व्यक्ति को अपने घर में शमी का पौधा शनिवार के दिन लगाना चाहिए. ऐसा करने से न केवल शनि का प्रकोप कम हो सकता है बल्कि शनिदेव की कृपा भी बरसती है.
नोट – इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है. रेवांचल टाईम्स इसकी पुष्टि नहीं करता है. अधिक जानकारी के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें.

No comments:
Post a Comment