BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सर्दियों में रूखे होठों से हैं परेशान तो आजमाएं ये घरेलू टिप्स - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, November 18, 2022

सर्दियों में रूखे होठों से हैं परेशान तो आजमाएं ये घरेलू टिप्स




रेवांचल टाईम्स:सर्दियों में होठों का फटना एक आम समस्या होती है। होठों की ड्राइनेस को दूर करने के लिए जितना जरूरी इन्हें हाइड्रेट करना है, उतना ही जरूरी इन्हें एक्स फोलिएट करना भी होता है. यहां हम आपको कुछ ऐसे होममेड लिप्से स्क्रजब बनाना बता रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने होठों को विंटर में फटने से बचा सकते हैं।

विंटर में होठों की डेड स्किन पपड़ी बन कर फटने लगती हैं और इनके रह जाने से कई बार होठों से खून तक निकलने लगता है। ऐसे में जरूरी है कि हम इन्‍हें समय समय पर स्‍क्रबिंग भी करते रहें। यहां हम आपको बताते हैं कि विंटर में रूखे होठों से छुटकारा पाने के लिए घर पर किस तरह डीआईवाई लिप स्‍क्रबर बना सकते हैं होठों को सॉफ्ट और गुलाबी रख सकते हैं।
बबलगम लिप स्‍क्रब

1 चम्‍मच स्‍ट्रॉबेरी, आधा चम्‍मच ऑलिव ऑयल, 1 से 2 स्‍ट्रॉबेरी एक्‍सट्रैक्‍ट और दो बूंद पिंक फूड कलर को मिला लें। अब इन्‍हें स्‍क्रबर की तरह होठों पर इस्‍तेमाल करें। होठ हाइड्रेट और सॉफ्ट बनेंगे।
नारियल तेल और शहद लिप स्‍क्रब

एक चम्‍मच नारियल के तेल में एक चम्‍मच शहद, दो चम्‍मच ब्राउन शुगर और आधा चम्‍मच गुनगुना पानी को एक कटोरी में डालकर अच्‍छी तरह से फेट लें। अब इन्‍हें होठों पर लगाकर स्‍क्रब करें। इनमें मौजूद एंटीऑक्‍सीडेंट, फैटी एसिड और हीलिंग प्रॉपर्टीज होठों को सॉफ्ट और नरिश बनाने में मदद करेंगे।
ऑरेंज लिप स्‍क्रब

एक कटोरी में 2 टेबलस्‍पून ऑरेंज के छिलके का पाउडर और 2 चम्‍मच ब्राउन शुगर लें और इसमें 10 से 12 बूंद बादाम तेल डालें। अब इस मिश्रण को होठों पर लगाकर 30 सेकेंड तक मसाज करें। फिर साफ पानी से इन्‍हें धो लें। ऐसा करने से होठ क्‍लीन और सॉफ्ट हो जाएंगे।
दालचीनी लिप स्‍क्रब

आधा चम्‍मच दालचीनी पाउडर, आधा चम्‍मच शहद और आधा चम्‍मच ऑलिव ऑयल को एक कटोरी में मिलाएं और इस पेस्‍ट को होठों पर लगाएं। कुछ देर होठों पर इससे मसाज करें। होठों के डेड स्किन हट जाएंगे और ये गुलाबी सॉफ्ट दिखेंगे।
कॉफी लिप स्‍क्रब

एक कटोरी में एक चम्‍मच कॉफी पाउडर को ग्राउंड कर लें और इसमें एक चम्‍मच शहद डाल लें। अब एक मिनट तक होठों पर इससे मालिश करें और होठों को धो लें। ऐसा करने से होठ हेल्‍दी और सॉफ्ट बनेंगे।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। 

रेवांचल टाईम्स

इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

No comments:

Post a Comment