रेवांचल टाईम्स - मण्डला कान्हा नेशनल पार्क में शिकारी सक्रिय हैं। लगातार वन्य प्राणियों का शिकार कर रहे हैं। शिकार करने के बाद शिकारियों पर कार्यवाही की जा रही है। संबंधित विभाग आखिर सरकार का लाखो रूपया फंूककर आखिर क्या कर रहा है यह जांच का विषय बन गया है। कान्हा नेशनल पार्क के तमाम उन लोगों के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जानी चाहिए जिन्हे वन्यप्राणियों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके रहते हुए आखिरकार शिकारी कैसे सफल हो रहे हैं और जाल बिछाकर, करंट लगाकर व अन्य तरह का उपक्रम करके शिकार करने में सफल हो रहे हैं। शिकार होने के बाद कार्यवाही की नौटंकी की जा रही है। शिकारियों पर तो कार्यवाही होनी ही चाहिए साथ में जिन क्षेत्र में कान्हा नेशनल पार्क में यह घटना घट रही है उन सभी क्षेत्रों के तमाम पहरेदारों और आला अधिकारियों के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही की जानी चाहिए। कान्हा नेशनल पार्क के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी वन्य प्राणी सुरक्षित नहीं है। जनापेक्षा है वन्य प्राणियों को सुरक्षित किया जाए और शासन प्रशासन के उन सभी अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जावे जिन्हें सुरक्षा की जिम्मेदारी मिली है वे सभी बेहोशी का परिचय दे रहे हैं। जिनकी वजह से इस तरह की घटना घट रही है।
Friday, November 18, 2022
अब जंगलो में भी सुरक्षित नहीं है वन्यप्राणी?
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment