BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सरकारी गाडिय़ों का कब बंद होगा निजी उपयोग... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, November 18, 2022

सरकारी गाडिय़ों का कब बंद होगा निजी उपयोग...



रेवांचल टाईम्स - मण्डला मध्यप्रदेश के मंडला जिले में सरकारी वाहनों का दुरूपयोग हो रहा है। जहां देखो वहां सरकारी वाहन निजी काम में ज्यादा दिखाई दे रहे हैं। जिन सरकारी विभागों के अधिकारियों को वाहन उपलब्ध करवाया गया है उनके द्वारा वाहनों का उपयोग कई बार मंडला जिले में निजी कामें किया जा रहा है। इसके अलावा विभागों में भी जो वाहन उनका भी उपयोग निजी तौर पर करते हुए कई लोगों को आमतौर पर देखा जा सकता है। कभी ड्राइवर तो कभी अधिकारी तो कभी कोई सरकारी वाहनों का उपयोग कर रहे हैं। इसके अलावा इस संबंध में भारी धांधली की जा रही है। फर्जी बिल/व्हाउचर भर रहे हैं दौरा इत्यादि नहीं लगा रहे हैं और सरकार को भारी चूना लगा रहे हैं। सभी विभागों में लगी सरकारी गाडिय़ों का उपयोग का भौतिक सत्यापन किया जाए। दौरे-भ्रमण इत्यादि की विशेष जांच पड़ताल की जाए तो सच्चाई सामने आ सकती है। जनापेक्षा है सरकार शीघ्र ही सरकारी गाडिय़ों का दुरूपयोग बंद करे।

No comments:

Post a Comment