Breaking

revanchal times new

बाजारों में खुलेआम मांस बिकने से लोगों का बुरा हाल..



रेवांचल टाईम्स - नारायणगंज जनपद क्षेत्र अंतर्गत खुलेआम मांस की बिक्री की जा रही है भरी बाजारों में यह व्यापार धड़ल्ले से चल रहा है परंतु प्रशासन और विटनरी विभाग इस पर कोई संज्ञान नहीं ले रहा है

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज  के सामने संचालित है दुकान

नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने दर्जनों में मांस की दुकानें संचालित हो रही है परंतु नारायणगंज का स्थानीय प्रशासन इस पर कोई भी कार्रवाई करने से पीछे हटता है अस्पताल के सामने बिक रहे मांस से अस्पताल में आए मरीजों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है

नारायणगंज के चौराहों और बाजारों में खुलेआम मांस की बिक्री

नारायणगंज के किसी भी चौराहे में मांस की बिक्री आम बात हो चुकी है , नारायणगंज का स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग की मिलीभगत के चलते यह कारोबार अपनी चरम सीमा पर है ,  गंदगी और लोगों में फैल रही इसके द्वारा बीमारी से प्रशासन को कोई सरोकार नहीं है , और ना ही इन पर कुछ कार्रवाई की जाती है

पंचायत द्वारा नहीं है निर्धारित जगह

मांस बिक्री करने वाले व्यापारियों के लिए ग्राम पंचायतों द्वारा कोई भी निश्चित जगह इनके लिए नहीं दी जा रही है , जिसमें यह व्यापारी अपना व्यापार कर सकें , मनमाने तरीके से यह व्यापारी चौराहों और बस्ती अंदर अपनी दुकानें संचालित कर रहे हैं जिससे नारायणगंज वासियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post