BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खुलने लगी नैनपुर नगर पालिका परिषद की पोल खरीदी और निर्माण के नाम पर जमकर हुआ घोटाला... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, November 26, 2022

खुलने लगी नैनपुर नगर पालिका परिषद की पोल खरीदी और निर्माण के नाम पर जमकर हुआ घोटाला...




रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहूल्य जिला मंडला में अपने चहेतों को जमकर बाटा प्रधान मंत्री आवास खुलासा हुआ तो बड़े बड़े चेहरों का नाम होगा उजागर 


कहने को तो युवा सरकार जो बड़ा दावा कर के नगर पालिका परिषद नैनपुर की सत्ता हासिल की थी । मगर जो वादे किये  वो हवा में साबित हुये और एक भी दावा पूरा नही किया और निर्माण से लेकर खरीदी में जमकर घोटाला किया गया मगर कौन क्या कर सकता सत्ता और सरकार उनकी थी । जमकर घोटाला किया औऱ जनता को लोलीपॉप देकर ख़ुर्शी से विदा भी हो गये। 


पूर्व परिषद ने गुमठी तो खरीदी मगर दी किसी को नहीं 


      पूर्व परिषद के द्वारा अनाप-शनाप खरीदी की गई जिनके उपयोग के लिए यह खरीदी की गई उन्हें विगत 5 साल में कभी वितरण नहीं किया गया जो सामग्री अब वार्ड क्रमांक 7 फिल्टर प्लांट में कबाड़ हो रही है शासन की राशि का दुरुपयोग खुलेआम किया गया जिसकी जांच की मांग उठ रही है।

        पूर्व परिषद भाजपा की जिसके अध्यक्ष नरेश चंद्रोल रहे जिनके द्वारा विगत 5 वर्षों में अनाप-शनाप खरीदी की गई जिसका जीता जागता उदाहरण अब फिल्टर प्लांट में देखा जा सकता है टैंकर गुमठी डस्टबिन घटिया ब्लीचिंग घटिया फिनाईल जैसी अन्य सामग्री निजी फायदे के लिए भरपूर खरीदी गई जिसमें की गुमठीयां जोकि लाखों रुपए की राशि में खरीदी गई थी जो फुटपाथ के किनारे में बैठने वाले बालों को वितरण किया जाना था परंतु चंद्र रुपए की आस में घटिया किस्म की खरीद लेने के कारण वह जहां तहां से टूटने लगी जिसके कारण जो सड़क के किनारे व्यापारी फुटपाथ पर दुकान लगाते हैं उन्हें वितरण नहीं किया गया जो आप कबार हो चुके हैं जो गुमठी अब कबाड़ में तब्दील हो चुकी है ऐसी स्थिति में पूर्व परिषद के द्वारा जो कारनामे किए गए हैं जिसका दिनों दिन खुलासा होते जा रहा है क्या नई परिषद इन घोटाले बाजो की जांच करवाएगी या की मामला लीपापोती करके निपटा दिया जाएगा नगर के लोगों के द्वारा मांग उठी है कि विगत 5 साल में पूर्व परिषद के कारनामे और घोटाले उजागर होना चाहिए और शासन की जो राशि का दुरुपयोग किया गया है उन जिम्मेदार अधिकारी एवं परिषद के अध्यक्ष से वसूल की जाना चाहिए।


मूर्ति घोटाला पार्टी के पितृपुरुष की मूर्ति लगवाने के नाम पे बड़ा घोटाला


      यूं तो नैनपुर नगरपालिका की भाजपा सरकार 5 साल अपने घोटाले को लेकर चर्चा में रही लेकिन जाते जाते नगरपालिका अध्यक्ष ने जल्दी में कुछ ऐसे कार्य भी कर दिए जिसकी अब पोल खुल रही है पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष नरेश चंद्रोल के द्वारा भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपई की मूर्ति खरीदने एवं लगवाने की जल्दी अब पूरा नगर भुगत रहा है धातु के नाम पे मार्बल एवं पी ओ पी की मूर्ति लगवाई गई तथा बिल धातु की मूर्ति का लगाया गया जिसमे प्रशासन को आर्थिक क्षति हुई है इस पूरे काम के लिए नगरपालिका के द्वारा ऑनलाइन खरीदी का सहारा लिया गया जबकि नगर में बड़े बड़े मूर्तिकार पहले से ही मौजूद थे। तीन लाख पचपन हजार की लागत की अटल जी प्रतिमा नैनपुर नगरपालिका की पिछली परिषद के द्वारा मूर्ति खरीदी में भारी हेराफेरी की गई है जेम पोर्टल से मूर्ति धातु की मूर्ति की खरीदी दिखाकर जिसकी ऊंचाई 9 फीट थी उसकी जगह पीओपी एवं मार्बल की अटल जी प्रतिमा लगा दी गई है जिसकी ऊंचाई लगभग 5.5 फीट बताई जा रही है जेम पोर्टल से हुई इस खरीदी में मूर्ति रही है। मूर्ति का वजन 600 किलो बताया गया है जबकि मूर्ति का असल वजन 1 क्विंटल से भी कम का होगा अब देखना ये दिलचस्प होगा की नई परिषद के द्वारा इस मामले की जांच करवाई जायेगी या मामले को दबा दिया जायेगा। शिकायतकर्ता द्वारा इस मामले में ईओडब्ल्यू से शिकायत करने की मांग की जा रही है। मगर शिकायत तो अनेक हुई मगर जाँच के नाम पर सिर्फ गोलमाल किया जा रहा है। और जनता सिर्फ शिकायत करती हैं। और उसका लाभ कोई और ले रहा है। 

No comments:

Post a Comment