BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन - सैकड़ों मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 20, 2022

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन - सैकड़ों मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ...





रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के विकास खण्ड भुआबिछिया के वार्ड क्रमांक 14 खिरका मोहल्ला में उत्तम लाल मरावी की स्मृति में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जबलपुर मेडिकल हॉस्पिटल के उप अधीक्षक डॉ. विजय आनंद मरावी के द्वारा आयोजित किया गया।  


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उइके उपस्थित रही,कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र रावत ने की और विशिष्ट अथिति के रूप में वरिष्ठ प्रकार सुनील नामदेव, वरिष्ठ पत्रकार सुनील गर्ग, प्रभारी मंत्री के प्रतिनिधि नितिन राय, समाजसेवी रमेश यादव मौजूद रहे मंच संचालन क्षेत्र के जाने माने कमेंटेटर बलराम पूरी गोस्वामी के द्वारा किया गया । 


कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ समाजसेवी रहे स्मृतिशेष उत्तम लाल जी मरावी की प्रतिमा में माल्यार्पण कर किया गया उसके पश्चात अतिथियों का परिचय और विभिन्न स्थानो से आए सभी चिकित्सक बंधुओं, अतिथियों का सम्मान साल, श्रीफल , स्मृतिचिन्ह और प्रशस्ति पत्र आदि देकर किया गया । 


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उईके मौजूद रही उन्होंने इस आयोजन के उपलक्ष्य में अपने उदबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज सेवा के कार्यों में अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करते हैं क्योंकि लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ निःशुल्क रूप से उनके ही ग्राम में मिल जाता है जिससे उन्हें बहुत राहत मिलती है ।


नर सेवा ही नारायण सेवा - इस पंक्ति को यथार्थ करता है यह शिविर


मध्यप्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के पूर्व विशेषज्ञ सुनील नामदेव के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि इस शिविर में निःशुल्क रूप से कई प्रदेशों के चिकित्सक आए है और वो अपनी निःशुल्क सेवा प्रदान कर रहे हैं और मानव सेवा का कार्य कर रहे हैं सही मायने में नर सेवा ही नारायण सेवा है।  


इन चिकित्सकों ने दी स्वास्थ्य सेवाएं


जबलपुर से डॉ विनय बरकड़े, डॉ हेमंत तिलागम, डॉ जे पी मिश्र, डॉ प्रतीक, डॉ संजय, डॉ विकल्प मिश्रा, डॉ पंखुड़ी, डॉ राहुल ठाकुर, डॉ मुकेश गोंड, डॉ संजय कोरे, डॉ अमित साहू , मनोचिकित्सक साहिल पटेल, विवेक विश्वकर्मा, आकाश असाटी, सूरज अवधिया सहित अन्य कई विशेषज्ञ उपस्थित रहे।  


निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई दवाइयां


बिछिया के ताज मेडिकल संचालक शाहिद मंसूरी, वैष्णव मेडिकल संचालक संजय दीक्षित, आदित्य फार्मेसी संचालक सुमित रजक द्वारा कैंप में आए सैकड़ों मरीजों को सेवा भाव से निःशुल्क दवाई उपलब्ध करवाई गई । 


मोतियाबिंद के निःशुल्क इलाज के लिए लगभग 25 लोगों को किया जबलपुर रवाना


जिन मरीजों को मोतियाबिंद की शिकायत थी उनके लिए आयोजनकर्ता डॉ विजय आनंद मरावी द्वारा जबलपुर के देवजी नेत्रालय के सहयोग से निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था करवाई है जिसमे आना जाना वहां रुकना और भोजन सहित बापस छोड़ने की भी पूरी निःशुल्क व्यवस्था रहेगी । मोतियाबिंद के ऑपरेशन हेतु लगभग 25 मरीजों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।  


इनका रहा सहयोग


उक्त कार्यक्रम के आयोजन में नगर निरीक्षक खेम सिंह पंद्रो, बिछिया के युवा पत्रकार शोभित रावत, आशीष शिवहरे, राजेश ठाकुर, मुकेश श्रीवास, विकास पांडे, दीपक पाण्डेय, रजनीश मा रुआ, महेंद्र डोंगरे, वार्ड नंबर 14 की पार्षद हर्षलता श्रीवास, वार्ड 11 की पार्षद शालू पांडे , जितेंद्र साहू, अमित झरिया सहित अन्य कई लोगों ने इस शिविर के आयोजन में अपनी भूमिका निभाई।

No comments:

Post a Comment