रेवांचल टाईम्स - जिला पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा जैन श्रद्धा जैन के प्रयासों से खोलें डैम के गेट जनपद पंचायत नैनपुर के ग्राम पंचायत पिंडरई क्षेत्र के किसानों के लिए पानी एक वरदान साबित हुआ रवि की फसलों की सिंचाई के लिए
बिजेगांव बांध से नदी में पानी छोड़े जाने के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे लगभग 300 हेक्टेयर खेती योग्य भूमि में सिंचाई का रास्ता साफ हो गया है थावर नदी में पानी आ जाने से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी खासकर गेहूं की फसल के लिए जब भी जरूरत होगी किसान सिंचाई कर सकेंगे यहां बता दें कि बिजेगांव बांध से नदी में पिछले कई माह से पानी नहीं आने में किसानों में मायूसी छा गई थी लेकिन जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा प्रजय जैन ने दूरभाष के माध्यम से कलेक्टर हर्षिका सिंह से समस्या का निवारण करने के लिए प्रयास किया बात को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर मैडम ने तुरंत इस विषय को संज्ञान में लिया विभागीय अधिकारियों को निरीक्षण कर डैम के अधिकारियों को गेट खोलने हेतु आदेशित किया जिससे खिले हुए किसानों ने माननीय जिला पंचायत सदस्य श्रद्धा जैन एवम कलेक्टर महोदय का ह्रदय से धन्यवाद किया।
इनका कहना है
मुझे छेत्र की जनता ने एवम मेरे किसान भाइयों ने अपने अमूल्य वोट देकर जिम्मेदारी सौंपी है और आगे भी जिस भी प्रकार की समस्या होगी हम सब मिलकर इसका सामना करेंगे।
जिला पंचायत सदस्य
श्रद्धा जैन
जिला पंचायत सदस्य एवम कलेक्टर महोदय का ह्रदय से आभार यदि समय मैं पानी नहीं मिलता तो हम सभी किसान भाइयों का काफी नुकसान होता आपके माध्यम से हम सब अच्छी फसल उत्पाद कर पाएंगे।
समस्त किसान संगठन

.jpeg)
No comments:
Post a Comment