BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
श्री 1008 जैन चक्र 24 तीर्थंकर महामंडल विधान भव्य शोभायात्रा... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 21, 2022

श्री 1008 जैन चक्र 24 तीर्थंकर महामंडल विधान भव्य शोभायात्रा...



रेवांचल टाईम्स - जनपद पंचायत नैनपुर कि ग्राम पंचायत पिंडरई मैं आर्यिका रत्न 105 ऋजुमति माताजी स संघ सानिध्य में संपन्न

     व्रतीनगरी पिंडरई (मंडला) मैं राष्ट्र संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर विद्यासागर जी महाराज की आज्ञा अनुवर्ती शिष्य परम पूज्य आर्यिका रत्न 105 ऋजू मति माताजी के ससंघ श्री 1008 जिन चक्र 24 तीर्थंकर महामंडल विधान आठ दिवसीय का समारोह पूर्वक विशाल शोभायात्रा निकाली अंतिम दिवस इस विधान में प्रतिदिन 6:00 से महा मस्तकाभिषेक शांति धारा आरती एवं श्री 1008 24 तीर्थंकर भगवान का विधान चलता रहा सायं काल 8:00 बजे महाआरती भजन प्रवचन एवं नाटक सफल संचालन भोपाल के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसमें सभी धर्म प्रेमी बंधुओं ने सम्मिलित होकर धर्म लाभ लिया इस कार्यक्रम के प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी संजय भैया मुरैना द्वारा श्री 105 ऋजु मति माताजी स संघ सानिध्य में प्रतिदिन कार्यक्रम चलता रहा इस अवसर पर अंतिम दिवस श्री बड़े बाबा नवीन जिनालय बाजार चौक प्रातः 6:00 श्री 1008 चौबीस तीर्थंकर भगवान का 108 कलशो से महा मस्तकाभिषेक एवं शांति धारा की गई आरती पूजन एवं आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की पूजा तत्पश्चात विश्व शांति हवन किया गया इस अवसर मैं दोपहर 2:00 बजे से विशाल शोभायात्रा निकाली गई सर्वप्रथम बैंड बाजा  वालों के साथ विधान की विशाल शोभायात्रा में  चौबीस तीर्थंकर भगवान अलग-अलग 24 पालकी में भगवान जी विराजमान थे आगे उसके बाद आर्यिका रत्न 105 ऋजु मति माताजी सा संघ चल रही थी इसके बाद से सफेद वस्त्र पुरुष एवं महिलाएं बाद में विधान के सभी प्रमुख पात्र रथो में सवार हुए थे

       यह कार्यक्रम सकल दिगंबर जैन समाज पिंण्डरई, विद्यासागर नवयुवक समिति पिंण्डरई महिला मंडल के द्वारा संपन्न हुआ।

No comments:

Post a Comment