BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आज है सोम प्रदोष व्रत, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा और जानें पूजन विधि - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 21, 2022

आज है सोम प्रदोष व्रत, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा और जानें पूजन विधि



हिंदू पंचांग के अनुसार आज यानि 21 नवंबर को मार्गशीर्ष माह का पहला और इस महीने का दूसरा सोम प्रदोष व्रत है. इसे त्रयोदशी व्रत के नाम से भी जाना जाता है और हिंदू धर्म में इस व्रत का विशेष महत्व माना गया है. इस दिन शिव परिवार का विधि—विधान से पूजन होता है और कहते हैं कि इससे भगवान शिव की कृपा अपने भक्तों पर बनी रहती है. बता दें कि सोम प्रदोष व्रत की पूजा हमेशा सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में की जाती है और इसलिए इसे प्रदोष व्रत कहा जाता है. आइए जानते हैं आज ​पूजा का शुभ मुहूर्त.
सोम प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार आज यानि 21 नवंबर को सोम प्रदोष व्रत की शुरुआत सुबह 10 बजकर 7 मिनट पर होगी और इसका समापन 22 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 49 मिनट पर होगा. सोम प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में की जाती है और इसके लिए शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 34 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 14 मिनट तक रहेगा.
सोम प्रदोष व्रत पूजन विधि

सोम प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव के पूरे परिवार का पूजन किया जाता है. इस दिन व्रत करने से जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. अगर आप भी सोम प्रदोष व्रत कर रहे हैं तो सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनें. इसके बाद मंदिर स्वच्छ करें और भगवान​ शिव का पूजन करें. पूजा करते समय बेलपत्र, अक्षत, दीप, धूप और गंगाजल अवश्य अर्पित करें. इस व्रत में दिनभर केवल फलाहार ही ग्रहण किया जाता है.

इसके बाद शाम के समय सूर्यास्त के बाद स्नान आदि कर स्वच्छ वस्त्र पहनें और फिर​ शिव परिवार का पूजन करें. पूजा करते समय रंगोली बनाने से माता पार्वती प्रसन्न होती हैं. साथ ही कोशिश करें कि गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें. कहते हैं कि यदि आपकी पूजा से भगवान शिव व उनका परिवार प्रसन्न हो जाए तो कभी​ किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता.

No comments:

Post a Comment