BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सर्दियों में हर किसी को फॉलो करने चाहिए ये हेल्थ टिप्स - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 21, 2022

सर्दियों में हर किसी को फॉलो करने चाहिए ये हेल्थ टिप्स



सर्दियां आते ही आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए जिससे कि आप हेल्दी रह सकें। जैसे, आपको अगर सुबह-सुबह नहाने की आदत है, तो याद रखें कि आपको गीले बालों के साथ बाहर नहीं जाना चाहिए क्योंकि इससे जुकाम होने के चांसेस कहीं ज्यादा बढ़ जाते हैं। इसी तरह कुछ ऐसे ही हेल्थ टिप्स हैं, जो आपको हेल्दी रखने में मदद करते हैं।


गरम पानी पिएं - आपका पेट अगर साफ नहीं होता है, तो आपको सुबह उठकर गरम पानी पीना चाहिए। इससे न सिर्फ डाइजेस्टिव सिस्टम अच्छा होता है बल्कि स्किन प्रॉब्लम्स भी ठीक हो जाती हैं।


स्टीम लें - सर्दियों के मौसम में सप्ताह में कम से कम एक दिन तो स्टीम जरूर लें। स्टीम लेने से न सिर्फ आप खांसी-जुकाम और गले के दर्द से दूर रहते हैं बल्कि आपकी कई स्किन भी रिपेयर होती है।


कोकोनट ऑयल मसाज - सभी जानते हैं कि सर्दी के दिनों में स्किन में हाइड्रेशन की कमी हो जाती है। इस प्रॉब्लम्स से बचने के लिए आपको रोजाना हाथ- पैरों पर कोकोनट ऑयल जरूर लगाना चाहिए। वहीं, चेहरे पर कोकोनट ऑयल मसाज करने के बाद चेहरे को धो लेना चाहिए।


चुकंदर - सर्दी के मौसम में कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जो किसी दवा से कम नहीं होती हैं। आप चुकंदर को सलाद में शामिल कर सकते हैं या फिर चुकंदर का जूस खाली पेट पी सकते हैं।


गुड़ का इस्तेमाल - चीनी की बजाय आपको गुड़ का इस्तेमाल करना चाहिए। आप चाय और मीठी चीजों में चीनी की जगह गुड़ डाल सकते हैं। इससे आपकी हेल्थ भी अच्छी होती है। साथ ही आपका वजन भी नहीं बढ़ना।

No comments:

Post a Comment