BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
इनकी सेवा समाज की जिम्मेदारी गौ पुत्र दिलीप चंद्रौल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 21, 2022

इनकी सेवा समाज की जिम्मेदारी गौ पुत्र दिलीप चंद्रौल



दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला  एक विक्षिप्त व्यक्ति कि सेवा भी हम समाज के लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि इनको साफ-सुथरे माहौल में हम लोगों के प्रयास से रखें ताकि इनका मानसिक संतुलन ठीक रहे बहुत दिनों से यह नहाते नहीं है एक ही कपड़े में रहते हैं एवं इनके बाल में जटा बन जाते हैं इसका भी प्रभाव उनके मानसिक रोगी होने का एक बड़ा कारण रहता है अगर इनको नहलाकर अच्छे से साफ-सुथरे कपड़े पहना दिया जाता है तो इनकी स्थिति में कुछ तो सुधार आता है यही मुहिम को आगे बढ़ाते हुए माहिष्मती गौ सेवा रक्तदान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र दिलीप चंद्रौल एवं उनकी टीम के द्वारा आज एक विक्षिप्त व्यक्ति के बालों की कटिंग की गई दाढ़ी बनाया गया एवं नहलाकर  साफ-सुथरे कपड़े पहनाए गए निश्चित ही इसके दिमाग में कुछ तो हल्का लगेगा जितने भी समाजसेवी है अपने अपने क्षेत्र में सभी लोग इस मुहिम को आगे बढ़ाएं जिससे इनके जीवन में भी सुधार आए और हमारी समाज सेवा भी सार्थक हो

No comments:

Post a Comment