BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डोंगरमंडला के स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण एसपी ने बच्चों को बांटी बिस्किट्स - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 29, 2022

डोंगरमंडला के स्कूल एवं आंगनवाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण एसपी ने बच्चों को बांटी बिस्किट्स




 

मण्डला 29 नवम्बर 2022

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने डोंगरमंडला क्षेत्र के भ्रमण के दौरान डोंगरमंडला की आंगनवाड़ी, प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का औचक निरीक्षण किया। आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कार्यकर्ता से केंद्र में दर्ज कुल बच्चे, कुपोषण की स्थिति, पूरक पोषण आहार वितरण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों को ठंड के मद्देनजर बच्चों को मीनू के अनुसार भोजन दें। इस दौरान पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को बिस्किट्स बांटे। कलेक्टर ने केंद्र में जल-जीवन मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया। उन्होंने केंद्र में पानी एवं बिजली कनेक्शन के बारे में जानकारी लेते हुए जरूरी निर्देश दिये। कलेक्टर ने डोंगरमंडला प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला की कक्षाओं का भी औचक निरीक्षण किया तथा बच्चों से गणित एवं अन्य विषय से संबंधित सवाल किए। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा पुस्तक वितरण के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शाला में शिक्षकों की कमी होने पर तत्काल अतिथि शिक्षक की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

No comments:

Post a Comment