BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हर पात्र विद्यार्थी मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने फार्म-6 भरें कलेक्टर ने रामनगर स्कूल में की बात - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 29, 2022

हर पात्र विद्यार्थी मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने फार्म-6 भरें कलेक्टर ने रामनगर स्कूल में की बात



मण्डला 29 नवम्बर 2022

                कलेक्टर हर्षिका सिंह ने मंगलवार को घुघरी क्षेत्र के भ्रमण के दौरान रामनगर स्कूल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने 12वी के विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे छात्र-छात्राएं जो 18 वर्ष के हो चुके हैं या अक्टूबर 2023 में 18 वर्ष के हो रहे हैं मतदाता सूची में अपना नाम जोड़ने फार्म-6 भरें। उन्होंने शिक्षकों से ऐसे पात्र विद्यार्थियों की जानकारी ली। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ रानी बाटड, एपीसी मुकेश पांडे एवं संबंधित उपस्थित थे।

 

अपने जीवन का लक्ष्य बनाएं और प्राप्त करें

 

                कलेक्टर ने 12वी के विद्यार्थियों से कैरियर के संबंध में चर्चा की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से कहा कि अपने जीवन के लक्ष्यों को निर्धारित करें तथा उन्हें प्राप्त करने के लिए रास्तों को खोजें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि विद्यार्थियों के लिए समय-समय पर करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित करें। साथ ही स्कूलों में अलग-अलग व्यवसाय एवं करियर से संबंधित जानकारी आधारित पोस्टर लगाएं।

No comments:

Post a Comment