BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मेखला रिसोर्ट युवती की हत्या :आरोपी अजमेर से गिरफ्तार, असली नाम हेमन्त भदाड़े - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, November 19, 2022

मेखला रिसोर्ट युवती की हत्या :आरोपी अजमेर से गिरफ्तार, असली नाम हेमन्त भदाड़े



जबलपुर। तिलवारा थाना के मेखला रिसोर्ट के कमरे में हुई युवती की हत्या का आरोपित पुलिस ने 11 दिन बाद पकड़ लिया है। आरोपित खुद को पटना का कारोबारी इंटरनेट मीडिया में बता रहा था जबकि असल में नासिक महाराष्ट्र का निवासी निकला। वह हत्या के बाद युवती का एटीएम और सोना-चांदी लेकर फरार हुआ था। अजमेर के बैंक एटीएम से जैसे ही आरोपित ने 20 हजार रुपये निकाले उसकी लोकेशन पकड़ में आ गई। पुलिस टीम ने अजमेर की स्थानीय टीम के साथ मिलकर आरोपित हेमंत भदाणे को गिरफ्तार कर लिया। उसने चरित्र संदेश पर युवती की हत्या की साजिश रची।

शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में इस मामले का खुलासा किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपित ने अपना नाम हेमंत भदाणे 29 वर्ष निवासी राधाकृष्ण नगर नासिक महाराष्ट्र बताया है। आरोपित के मुताबिक वह मृतिका शिल्पा से प्रेम करता था शिल्पा के मोबाइल पर कई पुरूषों के संदेश आते थे। जिसको लेकर उसे शंका थी। वह कई बार फोन लगाए तो शिल्पा का फोन व्यस्त होता था जिस वजह से उसका शक यकीन में बदल गया और उसने हत्या की साजिश रची। आरोपित ने बताया कि वह शिल्पा से शादी करना चाहता था। हत्या के लिए उसने ब्लेड का इस्तेमाल किया। हत्या के बाद वह युवती का एटीएम कार्ड, चैन, कान की बाली लेकर भाग गया।

No comments:

Post a Comment