BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लैंगिक शोषण एवं बाल तस्कर पर कार्यशाला का आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, November 19, 2022

लैंगिक शोषण एवं बाल तस्कर पर कार्यशाला का आयोजन



दैनिक रेवांचल टाइम्स  - अजनियां शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में रेवा बाल संरक्षण क्लब एवं आगाज इंटर्न के संयुक्त तत्वाधान में लैंगिक शोषण एवं बाल तस्कर पर कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा. नवीन कुमार हरदहा की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर बाल तस्कर एवं लैंगिक शोषण एवं बचाव से संबंधित जानकारी पुलिस चौकी अंजनिया के सहायक उपनिरीक्षक राजेश सराठे एवं दल द्वारा प्रदान की गई ।साथ ही महिलाओं को अपराधिक घटनाओं से बचाव आदि से संबंधित जानकारी प्रदान किया गया।इसके अलावा नशा मुक्ति अभियान वाहन चलाते समय यातायात के नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय से राजकुमार सिंगौर, डा विजय मौर्य, प्रशांत यादव, डा घनश्याम झारिया, डा गरिमा छाबड़ा, डा गोविंद  सिंह दांगी, विजित मेश्राम संदीप चौरसिया,  संतोष नंदा एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।

No comments:

Post a Comment