BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
यश और धन प्रा​प्त करना चाहते हैं तो रविवार के दिन जरूर अपनाने चाहिए ये उपाय - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 20, 2022

यश और धन प्रा​प्त करना चाहते हैं तो रविवार के दिन जरूर अपनाने चाहिए ये उपाय

 




दैनिक रेवांचल टाइम्स :हिंदू धर्म में सप्ताह के सभी दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होते हैं. आज यानि रविवार के दिन भगवान सूर्य देव को समर्पित है और इस ​दिन सूर्य देव का विधि-विधान से पूजन किया जाता है. वैसे तो रोजाना सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ होता है लेकिन रविवार के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करना विशेष लाभदायी माना गया है. इसके अलावा रविवार के दिन कुछ विशेष उपाय अपनाने से सूर्य देव कृपा बरसाते हैं.
रविवार के उपायभगवान सूर्य की कृपा पाने के लिए रविवार के दिन सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद उगते सूर्य को जल अर्पित करना चाहिए. लेकिन ध्यान रखें कि इसके लिए तांबे के लौटे का ही इस्तेमाल करना चाहिए. साथ ही फूल, रोली, अक्षत और मिश्री भी अर्पित करने चाहिए.
मनोकामना पूर्ति के लिए रविवार के दिन बरगद के पेड़ से टूटा हुआ पत्ता लेकर आएं और पत्ते पर अपनी मनोकामना लिख दें. इसके बाद पत्ते को बहते जल में प्रवाहित करें.
रविवार के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना गया है और इसलिए इस दिन 3 झाड़ू खरीदकर लाएं. इसके बाद सोमवार के दिन इन ​तीनों झाड़ुओं को अपने करीबी मंदिर में दान कर देना चाहिए. इस उपाय को करने से जल्द ही आपका भाग्य चमकेगा.
जीवन में सुख-समृद्धि और यश पाना चाहते हैं तो रविवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे आटे का एक चौमुखी दीपक जरूर जलाएं. इसमें सरसों के तेल का उपयोग करना चाहिए. इससे आपको जल्द ही लाभ मिलता है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो व्यक्ति धन और ऐश्वर्य प्राप्त करना चाहता है उसे रविवावर की रात को सोते समय अपने सिरहाने एक गिलास दूध का भर कर सोना चाहिए. फिर अगले सुबह उठकर वह दूध बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं. रेवांचल टाइम्स इसकी पुष्टि नहीं करता. इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

No comments:

Post a Comment