रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला अमन शांति का डुंडेरा पीटने वाला पुलिस प्रशासन आज सटोरियों पर महेरबानी दिखा रहा है। उनकी मेहरवानी से आज दो के अस्सी की चाहत में युवा बुजुर्ग महिला सब के सब लगे नजर आ रहे है और नगर कस्बों में सटोरिया खाईबाजो ने लूट मचा रखी है। पान दुकान, किराना दुकान, घर, में बैठ कर शोसल मीडया ओर पेन कॉपी लेकर बैठे नजर आ सकते है आज पान दुकान, ढाबा, अन्य छोटी मोटी दुकान संचालक आज सट्टा को अपना मुख्य व्यापार बना लिया है सरेआम दुकान में बैठ कर खुलेआम अपना सट्टा का व्यापार चला रहे है।
आज मंडला मुख्यालय सहित आसपास के कस्बों विकास खण्डों में सट्टा आज आम नागरिकों की पहुँच में है और अमन शांति का परचम लहराने वाली पुलिस ने अशांति की बागडोर सट्टा माफिया को सौंप दी है नगर में गली-गली सट्टा का डंका बज रहा!सट्टा का ताज दुसरे के सिर सजा !सोमवार से शुरू हो जायेगा थाना कप्तान ने सिरे से बंद करा अमन शांति का परचम लहराया पर सत्तादल के नेताओ ने दबाब बना पुनः सुरु करा दिया ऐसी चर्चा जमकर हो रही है सोशल मिडिया में भी लोग पोस्ट कर कह रहे सट्टा का ठेका हो गया है परमिशन मिल गई है फीता कट चुका है सोमवार से लूट खसोट का धंधा शुरू हो जायेगा ज्ञात हो कि बीजाडांडी के आसपास के छेत्रो में सट्टा माफिया के एजेंट मक्क्ड़जाल कि तरह फैले थे जब पानी सिर से ऊपर हुआ तो पुलिस का पुर जोर विरोध किया गया आखिरकार बंद कराना पड़ा मामला ठंडे बस्ते जाते हि सट्टा का बजार गरमाने लगा चर्चा का विषय हुआ बताया गया कि बीजाडांडी में शनिवार को कुछ एजेंटो ने सट्टा लिखना शुरू कर दिए उदयपुर कालपी पोंडी आसपास के छेत्रो में सोमवार को शुरू हो जाये अब देखना है कि सोमवार को खुल्ल्म खुल्ला खेल चलेगा य फिर कुछ दिन के लिए और ठंडे बस्ते में जायेगा

No comments:
Post a Comment