BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आलू के छिलके खाने से होते हैं ये अद्भुत फायदे, पास नहीं आती ये बीमारियां - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, November 20, 2022

आलू के छिलके खाने से होते हैं ये अद्भुत फायदे, पास नहीं आती ये बीमारियां



आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है. क्योंकि आलू को ज्यादातर सब्जियों के साथ प्रयोग किया जा सकता है. आलू को स्वाद और सेहत के लिए तो खाया ही जाता है. आलू ही नहीं इसका छिलका भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है. क्योंकि इसके छिलके में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं. वैसे ज्यादातर घरों में आलू के छिलकों को कूड़े में फेंक दिया जाता है. लेकिन आज हम आपको आलू के छिलके खाने से होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे. उसके बाद आप आलू के छिलके भूलकर भी नहीं फेंकेंगे.

क्या हैं आलू के छिलके खाने के फायदे

ब्लड प्रेशर को करता है मैंटेन

आलू में पोटैशि‍यम की अच्छी मात्रा पाई जाती है और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को रेग्युलेट करने में मदद करता है. इसलिए आलू के छिलके को ब्लड प्रेशर मैंटेने करने के लिए प्रयोग किया जा सकता है.

मेटाबॉलिज्म के लिए करें प्रयोग



आलू का छिलका मेटाबॉलिज्म को भी सही रखने में मदद करता है. एक्सपर्ट्स की मानें तो आलू के छिलके खाने से नर्व्स को मजबूती मिलती है. और मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है.

खून की कमी करता है दूर

आलू में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है. इसलिए आलू के छिलकों को अन्य सब्जियों के साथ खाना फायदेमंद माना जाता है. इससे खून की कमी दूर होती है और एनीमिया का खतरा कम हो जाता है.

शारीरिक ताकत के लिए करें प्रयोग

आलू के छिलके में भरपूर मात्रा में विटामिन बी3 पाया जाता है. विटामिन बी3 ताकत देता है. इसके अलावा इसमें मौजूद नैसीन कार्बोज को एनर्जी में कंवर्ट करता है. इसलिए आलू के छिलके का प्रयोग करना सही माना जाता है.

फाइबर से भरपूर होता है आलू का छिलका

आलू के छिलके में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है. फाइबर हमारे डायजेस्टिव सिस्टम ठीक करने में मदद करता है. इसलिए हमें फाइबर को अपने खाने में जगह देनी चाहिए.

No comments:

Post a Comment