BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विभागीय अधिकारियों को एलएनटी कंपनी द्वारा बन रही टंकियों को देखने की फुरसद नही। - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, November 19, 2022

विभागीय अधिकारियों को एलएनटी कंपनी द्वारा बन रही टंकियों को देखने की फुरसद नही।






मजदूर कर रहे अपनी मर्जी से काम, टंकी के लेंटर को अधूरा छोड़ भाग जाते है घर।


दैनिक रेवांचल टाइम्स सिवनी केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायतों मैं आबादी के आधार पर सामान्य जन मानस एव ग्रामीण जनता के लिए पीने के शुद्ध पानी उपलब्ध कराने की योजना चल रही है इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायतों में पानी टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है।


लेकिन सिवनी जिले के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत फुलारा में लाखों रुपए की लागत से पानी टंकी का निर्माण कराया जा रहा है एलएनटी कंपनी के ठेकेदार के द्वारा गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य कराया जा रहा है इससे पानी टंकी से पानी रिसाव होने की आशंका बनी रहेगी ग्रामीणों के द्वारा पानी टंकी का निर्माण कार्य की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में प्रसारित की जा रहा है इसमें स्पष्ट नजर आ रहा है कि किस प्रकार से ठेकेदार और इंजीनियर के द्वारा गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है ।

ग्रामीणों ने बताया की पानी टंकी का स्लैब 1 दिन पहले आधा कर मजदूर और कंपनी के कर्मचारी भाग जाते हैं और दूसरे दिन आधा स्लैप करने की बात कही जाती है आज फिर आधा छूटा हुआ स्लैब करने के लिए मजदूर आते हैं और अपना काम शुरू कर देते हैं लेकिन विभाग के इंजीनियर और अन्य तकनीकी कर्मचारियों को नहीं बुलाया जाता है इस कारण से ग्रामीणों में यह शंका व्याप्त है कि यदि इंजीनियर या विभागीय कर्मचारी इस काम को नहीं देख रहे हैं तो कहीं पानी की टंकी का स्लैप लीकेज ना होने लगे ।


जब मीडिया कर्मी और कुछ ग्रामीण टंकी के पास पहुंचकर इस बारे में सवाल करने पर उपस्थित मजदूर और ठेकेदार के लोग सफाई देने लगे जब उनसे इंजीनियर व विभागीय अधिकारियों के नंबर मांगे गए तो उनके द्वारा यह कहा जाने लगा कि नंबर देने के लिए अधिकारियों ने मना किया है और मीडिया को कुछ भी बताने से मना किया है हमें जैसा लग रहा है हम काम कर देंगे वैसे भी हमारी कंपनी ने 10 साल का मेंटेनेंस करने का काम लिया है आपको जो भी जानकारी लेना है ऑफिस का पता लगाकर खुद वहां जाकर ले ले हमें जैसा बनाना है हम वैसा बनाएंगे आपको जहां शिकायत करना है आप कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment