Breaking

revanchal times new

तिनका के लोकेश प्रधान इंडोनेशिया की राजधानी में कराटे सीरीज जकार्ता के लिए चयनित



दैनिक रेवांचल टाइम्स - भोपाल  तिनका सामाजिक संस्था टिमरनी के कराटे खिलाड़ी लोकेश पिता रामविलास प्रधान और माता ज्योति प्रधान के द्वारा एक बार जिले ही नही अपितु प्रदेश और देश का नाम रोशन करने जा रहे है। टिमरनी कराटे प्रशिक्षक रितेश तिवारी ने बताया कि लोकेश कराटे सीरीज जकार्ता खेलने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 18 से 20 नवंबर को हिस्सा लेंगे लोकेश माइनस -60 किलो वर्ग भार में इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे लोकेश के वर्तमान प्रशिक्षक गौरव सिंधिया के साथ भारतीय दल का हिस्सा होगे और भारतीय दल गौरव सिंधिया की अगुवाई में जकार्ता में हिस्सा लेंगी इस अवसर पर तिनका सामाजिक संस्था की सचिव मना मंडलेकर, विकास गोयल, अंशु भारतीया, अमिताभ व्यास, सत्येंद्र पांडेय, तन्मयी रैड्डी, विक्रांत कुमरे ने लोकेश को बधाईया दी है  साथ ही शासन और प्रशासन से भी लोकेश को ढेर सारी बधाइयां  शुभकामनाएं मिली है ताकि लोकेश देश के लिए पदक ला सकें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new