Breaking

revanchal times new

भारत जोड़ो पदयात्रा" आयोजित की जा रही है जिसकी तीसरे चरण की पदयात्रा आज मण्डला ब्लाक में ग्राम मधुपुरी से घुघरा,आमगांव ,खड़देवरा, खड़देवरी होते हुए पदमी तक...



रेवांचल टाईम्स - मण्डला अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के द्वारा कन्या कुमारी से काश्मीर तक 3570 किलो मीटर की पैदल " भारत जोड़ो यात्रा " की जा रही है, जिसके समर्थन में पूरे देश में ब्लाक स्तरीय " भारत जोड़ो पदयात्रा" आयोजित की जा रही है जिसकी  तीसरे चरण की पदयात्रा आज मण्डला ब्लाक में ग्राम मधुपुरी से घुघरा,आमगांव ,खड़देवरा, खड़देवरी  होते हुए पदमी तक लगभग 8 किलोमीटर की यात्रा आयोजित की गई जिसमे बड़ी संख्या में कांग्रेस जनो ने भाग लिया, यात्रा के दौरान आयोजित ग्राम चौपालों में यात्रा के जिला संयोजक अभिनव चौरसिया  ने अपने उद्बोधन में बताया कि ,मण्डला में 7 महीने से राशन दुकानों में गेहूं नहीं मिल रहा और प्रशाशन गौरव दिवस मना रहा है।बिजली के बिल लोगो को करेंट मार रहे है। पहले मोदी जी 400 रूपये सिलेंडर का रेट होने पर सडको में उतरते थे महिलाओं की चिंता में आँसू बहाते थे आज 1150 रूपये सिलेंडर का रेट होने पर उनके मुंह से 1 शब्द भी नहीं निकलता, मण्डला में धान का रेट क्या है? और छत्तीसगढ़ के पडोसी जिले कवर्धा में 2640 रूपये है। मध्यप्रदेश का अधिकारी और कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए है और कांग्रेस के राज्यो के कर्मचारी पेंशन का लाभ ले रहे है।देश में धरा 370 हटने के बाद भी लगभग 150 दिनों से काश्मीरी पंडित काश्मीर से पलायन कर रहे है धरना कर रहे है लेकिन कोई भाजपा का व्यक्ति अब उनके लिए पिक्चर बनाने को नहीं बोलता, प्रत्येक सरकारी उपक्रम निजिहाथो में दिया जा रहा है,और निजीकरण के कारण आरक्षण का भी लाभ जरुरतमंदो को नहीं मिल पा रहा, नोटबंदी, GST जैसे  कदमो ने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। रूपये की कीमत रोज गिर रही है और भारत भुखमरी के सूचकांक में बांग्लादेश और पकिस्तान से भी नीचे हो गया है और इन मूल समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए जाती पाती के नाम पर , धंर्म संप्रदाय के नाम पर,  लोगो को लड़वाया जा रहा है , इस हेतु देश की अखंडता और एकता को बचाये रखने के लिए हमारे नेता राहुल गांधी जी के द्वारा "भारत जोड़ो यात्रा " की जा रही है । कांग्रेस जनो ने सारे क्षेत्र के लोगो से इस यात्रा की मूल भावनाओ से जुड़ने की अपील की है "  यात्रा के बाद पदमी में गांधी चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय लोगो ने भाग लिया एवं अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिसमे मुख्य रूप से पदमी से घुघरी मार्ग जो कि बहुत ही खराब हालत में है पैदल चलना भी मुश्किल है। 

 यात्रा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश तिवारी ,ब्लाक संयोजक एवं जनपद अध्यक्ष संतोष भल्लावी,इंद्रजीत भंडारी पूर्व विधायक संजीव उइके, आयोग सदस्य गुलाब उइके, नर्मदा खंड अध्यक्ष लखन ठाकुर, सुकीर्ति भूषण, रवि ठाकुर, गोपाल धामेची, संदीप दुबे, गणेश पटेल शुभाष नामदेव, राहुल सिंगौर , शिवम् ठाकुर, शारदा हरदाहा, सोंटी कछवाहा विनोद चौधरी हसीब संजय तिवारी, शैल कुमार सिंगौर, लालू कछवाहा , संदीप मरकाम नारायण जंघेला, ठाकुर , गोवर्धन ठाकुर, गुड्डा कार्तिकेय, पूरण चौधरी, गोपाल धृवे , मधुकर शाह धुर्वे अजय चौरसिया आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new