BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नगर परिषद भुआ बिछिया में कन्या पूजन और वरिष्ठों के सम्मान के साथ अध्यक्ष उपाध्यक्ष व पार्षदों ने ली शपथ... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 8, 2022

नगर परिषद भुआ बिछिया में कन्या पूजन और वरिष्ठों के सम्मान के साथ अध्यक्ष उपाध्यक्ष व पार्षदों ने ली शपथ...

 



रेवांचल टाईम्स - मण्डला जिले के अंतर्गत आने वाली नगर परिषद बिछिया का शपथग्रहण समारोह मंगलवार को बिछिया मुख्यालय में एक गरिमापूर्ण आयोजन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बिछिया विधायक, डिंडोरी विधायक ओमकार मरकाम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी, जनपद अध्यक्ष शकुना उइके, जनिया मरावी, जनपद उपाध्यक्ष अर्चना पटेल, सिहारे करचाम, नगरपालिका मण्डला उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, जोशसिह ठाकुर, शिवानंद गोस्वामी, सुनील नामदेव, जिला पंचायत सदस्य रामप्यारी झारिया, कौशल्या मरावी, जनपद सदस्य सरिता उइके, मुरगेश ठाकुर, सुंदरलाल कुम्हरे सहित अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही।

कन्या पूजन और वरिष्ठों का सम्मान कर ली शपथ

नगरपरिषद बिछिया की अध्यक्ष चित्रा धुर्वे, उपाध्यक्ष रणधीर रानू राजपूत, पार्षद नारायणी साहू, त्रिवेणी तेकाम, शालू विकास पांडे, पूनम रजक, विकास गवले, नरेंद्र उइके ने कन्या पूजन करके वरिष्ठों का सम्मान किया एवं उनका आशीर्वाद लेकर पद व गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान बिछिया विधायक ने शपथ दिलाई और सभी को शुभकामनाएं दीं।

बिछिया नगर का विकास होगी एकमात्र प्राथमिकता

इस दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक श्री पट्टा ने कहा कि बिछिया नगर की जनता ने जिन उम्मीदों से परिषद में कांग्रेस की सरकार बनाई है उन उम्मीदों पर खरा उतरना सभी निर्वाचित सदस्यों की जबाबदारी है। नगर का विकास हमारी एकमात्र प्राथमिकता है। बिछिया को हम भ्रष्ट परिषद की छबि से बाहर निकालकर आदर्श परिषद बनाएंगे। वहीं डिंडोरी विधायक श्री मरकाम ने कहा कि नगरों जनपदों में हुए बदलाव 2023 के चुनाव के संकेत हैं मप्र में कांग्रेस की सरकार बनाने में बिछिया का योगदान सबसे बड़ा होगा। हमें डरना नहीं है हमें लड़ना है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी ने कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना सबसे बड़ी चुनौती है जनता ने जिस विश्वास से बदलाव किया है उसका सम्मान 5 साल बनाये रखना है। कार्यक्रम का संचालन सुनील उइके ने किया एवं आभार प्रदर्शन  नगर परिषद अध्यक्ष चित्रा धुर्वे ने किया।

No comments:

Post a Comment