BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नवसाक्षरों ने उत्साह से किया कलेक्टर का स्वागत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 29, 2022

नवसाक्षरों ने उत्साह से किया कलेक्टर का स्वागत



 

मण्डला 29 नवम्बर 2022

                निरक्षरता से आजादीअभियान के अंतर्गत डोंगर मंडला में निरक्षर से साक्षर हुए महिला एवं पुरुष कलेक्टर हर्षिका सिंह से मिले। इस दौरान नवसाक्षर हुए ग्रामीणों ने बड़े उत्साह के साथ कलेक्टर हर्षिका सिंह का स्वागत किया तथा अक्षरज्ञान सीखने की अपनी यात्रा एवं अनुभव के बारे में बताया। कलेक्टर ने कहा कि सभी प्रतिदिन अपना समय निकालते हुए सीखने की इस प्रक्रिया को और आगे बढ़ाएं तथा अब अंगूठा लगाने के बजाय नाम लिखने की आदत डालें। श्रीमती सिंह ने नवसाक्षरों से कहा कि अब बैंक आदि छोटे-मोटे कार्यों में भी नाम लिखें। उन्होंने कहा कि अक्षरज्ञान सीखने के बाद अपने अनुभवों को आसपास के लोगों के साथ भी साझा करें तथा उन्हें भी अक्षरज्ञान सीखने के लिए प्रेरित करें।

No comments:

Post a Comment