BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
म.प्र.जन अभियान परिषद विकासखंड केवलारी द्वारा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष में प्रभात फेरी निकाली गई... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 1, 2022

म.प्र.जन अभियान परिषद विकासखंड केवलारी द्वारा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष में प्रभात फेरी निकाली गई...


रेवांचल टाइम्स - आज दिनांक 01/11/2022 को केवलारी विकासखंड मैं जिला समन्वयक सौरभ शुक्ला (म.प्र.जअप) के मार्गदर्शन पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड समन्वयक अशोक बेंद्रे के द्वारा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट विद्यालय केवलारी मैं ध्वजारोहण, राष्ट्रगान,म.प्र. गान मैं शामिल होने के पश्चात जन अभियान परिषद के नवांकुर संस्था और नगर/ ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य, बीएसडब्ल्यू, एमएसडब्ल्यू के छात्र एवं ग्राम के प्रभावी व्यक्तियों के साथ प्रभात फेरी निकाली गई।

    जन अभियान परिषद द्वारा रैली उत्कृष्ट विद्यालय से चांदनी चौक, बस स्टैंड, उगली नाका, बाजार चौक आदि मुख्य स्थानों से मध्यप्रदेश की जय कारा का घोष लगाते हुए प्रभात फेरी का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

     जन अभियान परिषद के द्वारा गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां सिंदरसी,पौड़ी,टिकरी बम्हनी, झोला, पीपरदोन,अन्य एवं चयनित नवांकुर संस्था- न्यू प्रगतिशील समिति चरगांव, संघर्ष महिला मंडल समिति सुकतरा, एकलव्य फाउंडेशन केवलारी, मां रेवा ग्रामोत्थान समिति केवलारी एवं नवचेतना समिति केवलारी, के सचिव,अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा भी अपने-अपने ग्रामों में प्रभात फेरी के माध्यम से मध्यप्रदेश स्थापना दिवस का कार्यक्रम किया गया । कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों में जल संरक्षण,नशा मुक्ति, ऊर्जा संरक्षण, संपूर्ण स्वच्छता के साथ राम धुन का कार्यक्रम भी रखा गया।

       विकासखंड केवलारी में स्थापना दिवस के उपलक्ष में प्रभात फेरी कार्यक्रम को सफल बनाने में उपस्थित सहभागी मेंटर्स बालकराम डहेरिया, राजेंद्र यादव, राधेश्याम बंदेवार, रामकृष्ण डेहरिया अशोक बंदेवार (नवांकुर संस्था), श्रीमती साबरा खान, श्रीमती नान बाई जघेला( नवांकुर संस्था), अशोक ठाकरे  (प्रस्फुटन समिति) राजेश नरेती (बीसी सामाजिक अंकेक्षण), लाल सिंह जघेला (शिक्षक), गणेश झारिया (शिक्षक), सुधीर मुंजारे (बैडमिंटन कोच), विनीत सारथी (सामाजिक कार्यकर्ता), संत कुमार बछलिया (शिक्षक), मोतीराम हरदुआ श्रद्धा राय(छात्रा ), सोनम जघेला, माही वंदेबार, आंचल वंदेबार,राहुल चौहान, सोनम जघेला, संदीप यादव, भूपेंद्र साहू नितेश यादव, सुनहरी विश्वकर्मा, तुलसी यादव, पप्पू साहू अजय साहू, शिवकुमार, अमन साहू, महेश यादव (छात्र), आनंद,अनिल कुवैती, कमल साहू (छात्र), मोनिका परते (छात्रा) अजय उइके एवं अन्य गणमान्य नागरिक की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment