BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
2 नवम्बर को नेहरू पार्क में लाड़लियों के लिए होगा कार्यक्रम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 1, 2022

2 नवम्बर को नेहरू पार्क में लाड़लियों के लिए होगा कार्यक्रम

 


 

 

मण्डला 1 नंवबर 2022

                1 नवम्बर को मध्यप्रदेश राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के साथ-साथ ज़िले में भी स्थापना दिवस एवं सप्ताहभर अनेक कार्यक्रमों आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में 2 नवंबर को लाड़ली लक्ष्मी के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिला स्तर से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक आयोजित होगा। जिला मुख्यालय के नेहरू पार्क में लाड़ली लक्ष्मियों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने 31 अक्टूबर को पार्क का दौरा किया तथा आवश्यक तैयारियों के संबंध में ज़रूरी निर्देश दिए। 2 नवम्बर के दिन कलेक्ट्रेट से लेकर पार्क तक के पथ को लाड़ली लक्ष्मी पथके रूप में सज़ाया जायेगा। साथ ही कलश यात्रा भी निकाली जाएगी। पार्क में साफ़-सफ़ाई, सजावट एवं वृक्षारोपण आदि के लिए ज़रूरी इंतज़ाम भी किये जा रहे हैं।

 

मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने ज़िले से रवाना हुई बेटियाँ

 

                जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्वेता तड़वे ने बताया कि प्रदेश स्तर पर दो नवंबर को लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मंडला ज़िले से एक नवंबर को लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत लाभान्वित होने वाली बेटियों का दल मुख्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुआ है।

No comments:

Post a Comment