BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मध्य प्रदेश स्थापना दिवस - - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, November 1, 2022

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मध्य प्रदेश स्थापना दिवस -




 दैनिक रेवांचल टाइम्स  - मवई '1 नवंबर 2022 मंगलवार ' शासकीय महाविद्यालय मवई मे राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा हर्ष उल्लास के साथ मध्य प्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। मध्य प्रदेश गान के साथ प्रभात रैली भी निकाली गई, तथा छात्र छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती वंदना उरकुड़े ने अध्यक्षता की। महाविद्यालय के अन्य स्टाफ में प्रो. राजेंद्र कुमार सोनवानी, डॉ सत्यनारायण मालवीय, धारणा कन्नौजिया एवं रासेयो अधिकारी डॉ मनीष सिंह उपस्थित रहे।इसी के साथ ही गांधी चौक स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं तिलक बंदन लगा करपूजन अर्चन किया गया ।सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं समस्त शासकीय कार्यालयों से अधिकारी कर्मचारी इस भव्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।इसी के दौरानमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर सभी ने एक स्वर में नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए संकल्प लिया ।

No comments:

Post a Comment