BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर किए गए विभिन्न कार्यक्रम... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, November 2, 2022

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर किए गए विभिन्न कार्यक्रम...





रेवांचल टाईम्स  :- देश का हृदय प्रदेश कहे जाने वाले मध्यप्रदेश का स्थापना दिवस आज प्रदेशभर में धूमधाम के साथ मनाया गया। सन् 1956 में राज्‍यों के पुनर्गठन के बाद 1 नवंबर 1956 को देश को नया राज्य मध्‍यप्रदेश मिला था। मध्य प्रदेश अपने प्राकृतिक क्षेत्रों के साथ-साथ इतिहास के कई महत्वपूर्ण हिस्सों को समाहित किए हुए है। मध्यप्रदेश का आजादी की लड़ाई में भी विशेष योगदान है।

           आज मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर शासन के दिशा निर्देश अनुसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित नवांकुर संस्था ताक बेली द्वारा ग्राम पंचायत गडरा मैं कार्यक्रम किया गया जिसमें सर्वप्रथम भारत माता के चित्र का पूजन किया गया इसके उपरांत शासकीय माध्यमिक शाला गडरा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गडरा के छात्र-छात्राओं एवं समस्त शिक्षकों के द्वारा भव्य रैली का आयोजन किया गया जिसमें नवांकुर संस्था ताक बेली एवं प्रस्फुटन समिति के सदस्यों के द्वारा ढोलक मंजीरे के साथ मध्यप्रदेश की जय जय कार मध्य प्रदेश गान गाया गया। साथ ही मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री सूरज बर्मन द्वारा सभी को नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत उद्बोधन दिया गया एवं शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेरी के छात्र-छात्राओं द्वारा विशाल रैली निकाली गई जोकि नगर भ्रमण कर पुनः अपने विद्यालय पहुंची। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद निवास विकासखंड समन्वयक श्री सूरज बर्मन परामर्शदाता अभिलाषा दुबे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद निवास भाग संयोजक अभिलाष तिवारी, ग्राम पंचायत गडरा की सरपंच श्रीमती सोनवती कुमरे, उपसरपंच कमल सिंह आर्मो, पंचायत सचिव राम सिंह मरावी,रोजगार सहायक हेमराज मार्को, प्रस्फुटन समिति मनेरी टोला सचिव अभिषेक वर्मन, अखिलेश झरिया पोंडी समिति दीप्ति झरिया,आशा झरिया प्रदीप चेचाम,सुनीति मार्को घनश्याम कुमरे, धर्म सिंह कुमरे,मनीष,हेड मास्टर श्रीमति देवकी पुसाम, शिक्षक अमर भारतीय सुमंत्रा उरेती, कुंवर सिंह उईके, राजू मरावी,राजकुमार आर्मों,सतेंद्र पांडे,रीना ठाकुर,प्रदीप नामदेव,जी पी झरिया,स्वाति दुबे, पूजा महोबिया,स्वरूप मरावी,मनेरी प्राचार्य प्रभारी अशोक तिवारी, श्याम पटेल,सीमा, प्रियंक सोनी,शिवम तिवारी,परितोष उपाध्याय,सुमन राजपूत एवं समस्त छात्र उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment