दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला दो नंदी बैल आपस में लड़ते हुए काली मंदिर स्वामी सीताराम वार्ड में एक नंदी बैल को नाली में जा पटका भारी-भरकम नन्दी बैल था जो बुरी तरह से फंस गया था उसके दोनों पीछे के पैर फंसे हुए थे बहुत प्रयास के बाद बैल को नहीं निकाला जा सका माहिष्मती गौ सेवा रक्तदान संगठन के पंकज मलिक जी को जैसे ही इसकी खबर लगी तत्काल मौके पर पहुंचे एवं गो पुत्र दिलीप चंद्रौल को भी उन्होंने तुरंत बुलाया पूरी टीम पहुंचकर एवं स्थानीय लोगों की मदद से एवं जेसीबी मशीन नगरपालिका की मदद से नंदी बैल को 1 घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला गया महिष्मति गौ सेवा रक्तदान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गो पुत्र दिलीप चंद्रौल ने नगर पालिका सीएमओ एवं वाहनों के प्रभारी बाबा भाईजान एवं चालक जेसीबी मशीन को धन्यवाद दिया कि आप तत्परता दिखाते हुए तुरंत ऐसे मौके पर जेसीबी मशीन या अन्य संसाधनों की व्यवस्था करते हैं जहां पर भी ऐसी अगर कोई स्थिति दिखती है गाय माता चोटिल होती है ऐसी कोई दिक्कत रहती है तो तत्काल महिष्मति गौ सेवा रक्तदान संगठन के पदाधिकारियों को सूचित करें
रात में - रेस्क्यू कर निकाला गया नंदी बैल को सुरक्षित
bydigital bharat
-
0

