डिंडौरी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में आज रानी दुर्गावती स्टेडियम शहपुरा में पेसा जागरुकता सम्मेलन आयोजित किया गया मुख्यमंत्री के शहपुरा आगमन पर उनका नृत्य व लोकगीत के माध्यम से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री का मंच में आगमन पर कन्यापूजन, दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण किया गया। इसके बाद स्वागत गीत व मध्यप्रदेश गान गाया गया।
बताया गया कि पेसा एक्ट की थीम को प्रदर्शित करने वाला लोकनृत्य व लोकगान का आयोजन हुआ। मुख्यमंत्री ने ग्रामों के मुखिया को भेजे जाने वाले पोस्ट कार्ड व मुख्यमंत्री की ओर से प्रेषित पत्र (मामा की पाती) का विमोचन किया। इसके बाद टीबी व सिकल सेल एनीमिया के लिए जीवनदायिनी प्रसाद के वितरण का सांकेतिक शुभारंभ किया गया। बताया गया कि पेसा एक्ट लागू होने के लिए जनसमुदाय द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित धन्यवाद पत्र का वाचन किया जाएगा।
प्रभारी मंत्री मोहन यादव के साथ केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते द्वारा भी कार्यक्रम को संबोधित किया गया। मुख्यमंत्री ने इसके बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में स्थानीय स्व-सहायता समूहों की दीदीयों के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किया जाएगा। मुख्यमंत्री का ग्राम गुरैया जनपद पंचायत शहपुरा आगमन पर ग्राम सभा अध्यक्ष सरपंच व स्व-सहायता समूहों के द्वारा स्वागत और कन्या पूजन किया गया।
.png)
No comments:
Post a Comment