BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आश्वासन के बाद भी नहीं हुआ निर्माण कार्य प्रारंभ... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, November 21, 2022

आश्वासन के बाद भी नहीं हुआ निर्माण कार्य प्रारंभ...



रेवांचल टाईम्स - जनपद पंचायत नारायणगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत पड़रिया में नारायणगंज से टिकरिया रोड़ पर स्थित नाले का कार्य पंचायत के द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद भी प्रारंभ नहीं हो पा रहा है

     मामला है पडरिया ग्राम पंचायत का जहां गांव का गंदा पानी निकासी का एकमात्र नाला जो कि अभी भी सीमेंट की टूटी फूटी पुलियों के सहारे टिका हुआ है जिसकी शिकायत कई  बार सीएम हेल्पलाइन 181 पर भी की गई और ग्राम पंचायत पड़रिया में भी सरपंच सचिव को इस समस्या से अवगत कराया गया परंतु नाले का पक्का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा है, पंचायत द्वारा शिकायत कर्ता को आश्वस्त किया गया था कि जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा परन्तु महीनों बीतने पर भी स्थिति जस की तस है।


सड़क पर बहता है गंदा पानी, पंचायत बेखबर

नाले का पानी ओवरफ्लो होने पर सड़क पर बहने लगता है और लोगों के घरों में भर जाता है पक्का निर्माण ना होने से नाले में गंदगी का अंबार लगा रहता है जिससे बिमारियां फैलती है।


खुला हुआ नाला बना सूअरों का बसेरा


पक्का निर्माण ना होने से नाले में आवारा सूअर लोटते रहते हैं,और नाले की गंदगी को रास्ते में फैला देते हैं जिस पर पंचायत का ध्यान आकर्षित नहीं हो पाता, और ऐसा लगता है कि पंचायत के सरपंच-सचिव को गांव की साफ सफाई की व्यवस्थाओं से कोई सरोकार नहीं है।

पड़रिया पंचायत की गांव के विकास कार्यों में उदासीन कार्यप्रणाली

गांव के विकास कार्यों में पड़रिया पंचायत की उदासीन कार्यप्रणाली पर हमेशा से सवाल खड़े होते रहे हैं, सरपंच सचिव की इस उदासीन कार्यप्रणाली से ग्राम वासियों में खासा आक्रोश भी है , साफ सफाई और मूलभूत सुविधाओं के अभाव से ग्राम वासी परेशान हो चुके है।

शिकायतों को हुए महीनों,अब तक निराकरण नहीं।

शिकायतों को महीनों गुजर गए परंतु पंचायत ने अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं कर पाई, पंचायत सिर्फ बाजार वसूली टेक्स वसूली में व्यस्त हो कर गांव के विकास कार्यों पर आसानी से पर्दा डाल देती हैं।

जनपद पंचायत की मिलीभगत से  पडरिया पंचायत गुलजार

      वहीं जनपद पंचायत नारायणगंज में बैठे अधिकारी कर्मचारी को भी नारायणगंज मुख्यालय के विकास कार्यों और साफ़ सफाई की व्यवस्थाओं से कोई सरोकार नहीं है, जनपद पंचायत नारायणगंज में बैठे अधिकारी कर्मचारी सिर्फ खानापूर्ति कर अपनी जेब गरम कर रहे हैं।


बारिश के समय सीएम हेल्पलाइन में नाले को लेकर शिकायत की गई थी जिस पर पंचायत द्वारा मुझे आश्वस्त किया गया था कि जल्द पक्का निर्माण कार्य चालू कर दिया जायेगा परन्तु अभी भी स्थिति जस की तस है।


                   शिकायतकर्ता

                    सूरज सोनी 

                   नारायणगंज



सचिव (पड़रिया पंचायत)

     अभी नाले निर्माण के लिए ठेकेदार देख रहे हैं जैसे ही कोई मिलता है कार्य शुरू होगा

No comments:

Post a Comment